फैशन डिजाइनर हैं राज ठाकरे की होने वाली बहू मिताली, लंबे वक्त से चल रहा था अमित से अफेयर
Recommended Video

मुंबई। हमेशा अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले राज ठाकरे इस बार किसी फरमान की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि इस बार वजह पर्सनल है, दरअसल राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की सगाई सोमवार को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स के गोल्फ टर्फ में संपन्न हुई, जिसमें राज ठाकरे के परिवार वालों और करीबी रिश्तेदारों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अमित ठाकरे ने जिसे अपने प्यार की अंगूठी पहनाई है, उनका नाम मिताली बोरुडे है, दोनों बचपन के साथी हैं और एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। दोनों के परिवार वालों ने दोनों की मोहब्बत देखकर ही विवाह के बंधन में बांधने का फैसला लिया है।

राज ठाकरे की बेटी उर्वशी की सहेली
आपको बता दें कि मुंबई के फेमस ओबेसिटी सर्जन संजय बोरुडे की बेटी मिताली ने विदेश के एक फैशन डिजाइनिंग इंस्टिट्यूट से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की है। वैसे मिताली पहले राज ठाकरे की बेटी उर्वशी की सहेली थी।

'द रॉक' नाम से कपड़ों का ब्रांड
इसलिए उनका बचपन से इस घर में आना-जाना था, धीरे-धीरे उनकी मित्रता अमित ठाकरे से हो गई और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गईं किसी को पता ही नहीं चला। मिताली और उर्वशी दोनों ने साथ मिलकर 'द रॉक' नाम से कपड़ों का ब्रांड भी लॉन्च किया था।

निकाय चुनाव में वो मीडिया में काफी छाए रहे
मिताली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पर्सन हैं तो वहीं अमित ठाकरे को अभी राजनीति में सक्रिय हुए काफी वक्त नहीं हुआ है। हालांकि हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में वो मीडिया में काफी छाए रहे, उन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओऱ से हीरो बनाने की भरपूर कोशिश भी की गई थी, उनका लुक उस वक्त काफी सुर्खियों में था लेकिन इसके बावजूद राज ठाकरे की पार्टी का खाता नहीं खुला।

पिता के नक्शे कदम पर अमित
अमित एमएनएस की विद्यार्थी सेना से भी जुड़े रहे हैं, उनके पिता भी शिवसेना की विद्यार्थी इकाई के सदस्य रह चुके हैं। वो अक्सर अपने पिता के साथ बगलकर में बैठकर पार्टी की मीटिंग का हिस्सा बनते हैं। अमित ठाकरे ने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से ग्रैजुएट किया है।

घर की नई बॉस
फिलहाल अमित-मिताली की शादी की तारीख तय नहीं हुई है। सगाई के बाद अमित ने फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट करके लिखा "घर की नई बॉस"।












Click it and Unblock the Notifications