राज ठाकरे की उद्धव को चिट्ठी- महाराष्ट्र में खोली जाएं शराब की दुकानें, बताया क्यों है ये जरूरी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में शराब की दुकानों को खोले जाने की मांग की है। राज ने महाराष्ट्र सीएम और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से राज्य में शराब की दुकानों को खोलने को लेकर चिट्ठी लिख ये बात कही है। राज ने कहा है कि इसे नैतिकता से ना जोड़ा जाए, आज राज्य को राजस्व की बहुत ज्यादा जरूरत है और इसके लिए शराब से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

सरकार को पैसे की जरूरत: राज

सरकार को पैसे की जरूरत: राज

गुरुवार को उद्धव को लिखी चिट्ठी में राज ने कहा है, राज्य कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस संकट से उबरने के लिए पैसा चाहिए और राज्य का खजाना खाली है, ऐसे में हमें इस और तुरंत सोचने की आवश्यकता है। 18 मार्च से माहाराष्ट्र में लॉकडाउन है। 3 मई के बाद भी ये कितना बढ़े, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। राज्य में सारा कामकाज बंद है। पेट्रोल-डीजल और जमीन की रजिस्ट्री से कोई कमाई इस वक्त नहीं हो रही है। सरकार की कमाई के ज्यादातर जरिए बंद हैं। इस हालत में बिना पैसे के सरकार कैसे कोरोना से जूझेगी, ये सोचने वाली बात है।

इसे किसी और नजरिये से देखने की जरूरत नहीं

इसे किसी और नजरिये से देखने की जरूरत नहीं

राज ठाकरे ने अपने खत में लिखा है कि जब हम शराब की दुकानें खोलने की बात कर रहे हैं तो ऐसा नहीं कि हम किसी खास वर्ग का ज्यादा ध्यान रख रहे हैं। या फिर नैतिकता क्या कहती है, इस पर बात हो। ये मुश्किल समय है और राज्य डूबे नहीं इसके लिए पैसा चाहिए। शराब के जरिए राज्य सरकार को कमाई शुरू हो जाएगी। इस पैसा का इस्तेमाल सरकार कोरोना से लड़ने के लिए कर पाएगी। उन्होंने आंकड़ा देते हुए कहा है कि शराब से राज्य को हर दिन 41 करोड़ और हर महीने 1250 करोड़ की कमाई होती रही है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है महाराष्ट्र

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है महाराष्ट्र

महाराष्ट्र समेत कई राज्य केंद्र के सामने फंड की कमी की बात कह चुके हैं। कोरोना से लड़ाई में अग्रणी होकर राज्य ही लड़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें इस समय पैसे की जरूरत है। इसी को देखते हुए राज ठाकरे ने ये चिट्ठी लिखी है।

भारत में कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 21393 हो गई है और 681 लोगों की मौत हुई है। वहीं अकेले महाराष्ट्र सूबे में इस महामारी से 5652 लोग पीड़ित हैं और 269 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+