तो सही में सीएम बनना चाहते हैं राज ठाकरे!
राजनैतिक समीक्षकों की नजर में राज ठाकरे का यह फैसला उन अटकलों को सही साबित कर दिया है जिसमें कहा जाता रहा है कि राज ठाकरे खुद सीएम बनना चाहते हैं।
अपने चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले राज ठाकरे ने कहा कि हमसे और हमारी पार्टी से महाराष्ट्र को लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं इसलिए उन्हें लगता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में उन्हें जनादेश मिलेगा और यदि मनसे को जनादेश मिला तो मैं इसकी अगुवाई करने में नहीं हिचकूंगा।। गौरतलब है कि यह पहला मौका होगा, जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा।
गौरतलब है कि लोकससभा चुनावों में चुनाव मैदान में खड़े मनसे के 10 उम्मीदवारों में से ज्यादातर की जमानत जब्त होने की नौबत आ गयी थी। मनसे के आक्रामक रवैये और हिंसक प्रवृत्ति के चलते उससे आम चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा।
यही नहीं राज ठाकरे की पार्टी को अपने भाई उद्धव ठाकरे से पंगा लेना भी भारी पड़ा। ऐसे में अगर राज ठाकरे खुद चुनाव लड़कर अपनी और अपनी पार्टी के जरिए लोगों के बीच में आकर चुनावी रंग को नया मोड़ देने में जुटे तो इसे उनकी ओर से उठाया एक बड़ा और साहसिक कदम कहा जा सकता है देखते हैं कि जनता किसके साथ है?













Click it and Unblock the Notifications