राज कुंद्रा ने बताए Bedroom Secret तो शर्म से लाल हो गईं शिल्पा शेट्टी, वायरल हुआ Video

Raj Kundra shares some Funny secrets in Valentine's Day video, Shilpa Shetty embarrassed: बॉलीवुड की 'धड़कन' गर्ल शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया के काफी एक्टिव सदस्यों में से एक हैं, वैलेंटाइन डे के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने कई वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किए हैं लेकिन एक वीडियो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ हैं और उनके पति 'बेडरूम सीक्रेट' के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे सुनकर शिल्पा शेट्टी एकदम से चौंक जाती हैं।

 'सॉरी ये तो हमारा बेडरूम सीक्रेट था',

'सॉरी ये तो हमारा बेडरूम सीक्रेट था',

दरअसल ये वीडियो किसी Quiz शो का है, जिसमें शिल्पा के हसबैंड राज कुंद्रा से शिल्पा की फेवरेट लवस्टोरी के बारे में पूछा जाता है, जिसका जवाब राज नहीं दे पाते हैं, जिस पर शिल्पा हैरान रह जाती हैं और चौंकते हुए पूछती हैं कि राज..., इससे पहले वो कुछ और बोलतीं, वैसे ही अचानक राज बोल देते हैं 'फ‍िफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे'। जो कि गलत जवाब था, जिसे सुनकर श‍िल्पा राज पर भड़क जाती हैं, इसके बाद राज होस्ट की तरफ देखते हुए कहते हैं- 'सॉरी ये तो हमारा बेडरूम सीक्रेट था', जिसे सुनकर शिल्पा शर्म से लाल हो जाती हैं।

Recommended Video

    राज कुंद्रा ने बताए Bedroom Secret तो शर्म से लाल हो गईं शिल्पा शेट्टी, वायरल हुआ Video
    वायरल हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो

    वायरल हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो

    शिल्पा-राज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। मालूम हो कि 44 साल की शिल्पा ने नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों बिजनेस पार्टनर थे और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। ( देखें Video)

     बिजनेस मीटिंग में हुई थी शिल्पा-राज की मुलाकात

    बिजनेस मीटिंग में हुई थी शिल्पा-राज की मुलाकात

    शिल्पा और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद मुलाकात का दौर शुरू हो गया। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशनुमा चल रही है। दोनों अक्सर ही अपनी स्पेशल बॉन्डिंग की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

    शादी के बाद से शिल्पा ने फिल्मों से ब्रेक लिया

    शादी के बाद से शिल्पा ने फिल्मों से ब्रेक लिया

    शादी के बाद से शिल्पा ने फिल्मों से ब्रेक लिया था और परिवार के साथ ही समय बीता रही हैं, हालांकि वो बहुत सारे रियलिटी शोज में बतौर जज बनकर सामने आ चुकी हैं। वो दो बच्चों की मां हैं। उनके बड़े बेटे विवान की उम्र 8 साल की है।

    फिटनेस आईकान

    कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं शिल्पा को फिटनेस आईकान कहा जाता है, वो राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। शिल्पा शेट्टी ने 1993 में 'बाजीगर' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर शुरुआत की थीं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में कई फिल्में की हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+