Raj Kundra Row: Hot सेलिना जेटली को 'HotShots' के लिए किया गया था अप्रोच?, जानें क्या है सच?
मुंबई, 28 जुलाई। पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही हैं। जहां एक ओर बुधवार को एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुधीर भाजीपाले ने राज कुंद्रा की बेल की अर्जी खारिज कर दी है तो वहीं दूसरी ओर कुंद्रा को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

सेलिना को 'HotShots' के लिए किया गया था अप्रोच?
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राज कुंद्रा ने ऐप 'HotShots' के लिए सेलिना जेटली को भी अप्रोच किया था।मालूम हो कि सेलिना जेटली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की करीबी मित्रों में से एक है। इस खबर के वायरल होने पर अब सेलिना जेटली की तरफ से बयान दिया गया है।

JL Streams के लिए हुआ था अप्रोच
ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक सेलिना जेटली के स्पोक्सपर्सन ने बयान दिया है कि 'सेलीना को अप्रोच तो किया गया था लेकिन राज कुंद्रा के ऐप के लिए नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी के ऐप JL Streams के लिए लेकिन सेलिना ने किसी भी एप को ज्वाइन नहीं किया था।सेलिना का राज कुंद्रा के ऐप से कोई लेना-देना नहीं है।'

शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट नहीं
मालूम हो कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हुई है। हालांकि अभी तक शिल्पा की कोई भी भागीदारी राज की कंपनियों में दिख नहीं रही है लेकिन पुलिस ने साफ कहा है कि अभी शिल्पा को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है, जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर आगे जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

कौन हैं सेलिना जेटली
बता दें कि साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सेलिना ने साल 2003 में फिरोज खान की फिल्म 'जानशीन ' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने 'खेल', 'सिलसिले', 'नो एंट्री' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों में काम किया था। 'लव हैज नो लैंग्वेज' उनकी हॉलीवुड फिल्म थी। सेलिना जेटली ने साल 2011 में होटल मालिक पीटर हाग से शादी की थी।

पीटर दुबई स्थित ऑस्ट्रियाई कारोबारी हैं
पीटर दुबई स्थित ऑस्ट्रियाई कारोबारी हैं। सेलिना ने दो बार दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। सेलिना ने साल 2012 में जुड़वा बच्चों विंस्टन और विराज को जन्म दिया। उन्होंने फिर से 2017 में जुड़वां लड़कों, शमशेर और आर्थर को जन्म दिया लेकिन उनके एक बेटे शमशेर की प्री मच्योर होने पर ही मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications