Raj Kundra के पुराने ट्वीट पढ़कर भड़के लोग, माता सीता के लिए किया था आपत्तिजनक पोस्ट
मुंबई, 20 जुलाई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी से शादी के बाद चर्चा में आए उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सलाखों के पीछे हैं। राज कुंद्रा पर आरोप लगे हैं कि वह पॉर्न फिल्मों को बनाते और एक पेड मोबाइल ऐप पर उन्हें रिलीज करते थे। इस मामले में सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को गिरफ्तार किया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बॉलीवुड में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बहुत बड़ा नाम हैं लेकिन उनके पति राज कुंद्रा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। राज कुंद्रा का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है।

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से भी जुड़ा नाम
मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर काफी विवादों में रहे थे, उस समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अब पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री से राज कुंद्रा के कनेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने कंट्रोवर्शियल ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स में राज ने कुछ ऐसी बातें लिखी थीं, जिस पर लोगों की भावनाओं को आहत करने के भी आरोप लगे थे।

'न्यूड लड़की को देख हैरान हो गए न्यूटन...'
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनका एक पुराना ट्वीट काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह न्यूटन को लेकर विवादित बात लिखते नजर आए। अप्रैल 2012 में किए गए इस ट्वीट में राज कुंद्रा ने लिखा, 'आखिर एक नंगी लड़की को देख कर न्यूटन हैरान क्यों हो गए थे? सोचिए। क्योंकि एक चीज ऊपर की तरफ बढ़ने लगी थी, जो गुरुत्वाकर्षण के नियम के खिलाफ है।' सोशल मीडिया यूजर्स अब इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर राज कुंद्रा को ट्रोल कर रहे हैं।

माता सीता को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट
इसी साल उन्होंने रावण को निर्दोष ठहराते हुए रामायण में सीताहरण को लेकर अपमानजनक बातें लिखी थीं। राज ने सितंबर, 2012 में पोस्ट किए ट्वीट में लिखा, 'श्रीलंका की चियर करती हुई लड़कियों को देखकर आप रावण को सीता के हरण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।' उस समय राज कुंद्रा इस ट्वीट को लेकर काफी बवाल मचा था, अब उनकी गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर माता सीता को लेकर किया गया उनका यह पोस्ट सुर्खियों में है। यूजर्स इस ट्वीट के लिए भी राज को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। (खबर के अंत में पढ़ें ट्वीट)

पूछा- वेश्यावृत्ति पोर्न से अलग कैसे है?
बता दें कि राज कुंद्रा अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते है, पॉर्न फिल्म इंडिस्ट्री को लेकर उनके विचार तब सामने आए थे जब उन्होंने 29 मार्च, 2012 को एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में वेश्यावृत्ति और पोर्न की वैधता पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'किसी को कैमरे पर सेक्स के लिए भुगतान करना कानूनी क्यों? वेश्यावृत्ति पोर्न से अलग कैसे है?' इस ट्वीट से पहले उन्होंने कुछ और भी लिखा जिसे लेकर हंगामा मचा था।

एक्टर्स और खिलाडियों को लेकर किया था ये ट्वीट
राज ने लिखा, 'भारत में एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर राजनीति खेल रहे हैं, नेता अश्लील फिल्म (पॉर्न) देख रहे हैं और पॉर्न स्टार्स एक्टर्स बन रहे हैं।' यूजर्स राज कुंद्रा के इन ट्वीट्स की काफी आलोचना कर रहे हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राज कुंद्रा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम भी शेयर किए जा रहे हैं, एक यूजर ने उनकी तुलना 'मिर्जापुर' के कुलभूषण खरबंदा के किरदार 'सत्यानंद त्रिपाठी उर्फ बाउजी' से की है।

शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराया था बयान
आपको बता दें कि राज कुंद्रा पर राज पर ये कार्रवाई अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप के माध्यम से लोगों को दिखाने के मामले में की गई है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि राज ही इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। साथ ही इसके संबंध में उनके पास पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले में इस साल फरवरी में केस दर्ज कराया गया था। राज के खिलाफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बयान दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।

यह भी पढ़ें: Video: जब कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा से पूछा, बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो? ऐसा था शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications