राज कुंद्रा मामला: वीडियो एडिट करने वाले तनवीर हाशमी से पूछताछ, कहा- वो फिल्म पोर्न नहीं

नई दिल्ली, 25 जुलाई: राज कुंद्रा पोर्न मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। इस बीच रविवार को क्राइम ब्रांच ने मामले में शामिल तनवीर हाशमी से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि जिन वीडियो के आधार पर राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई है, उसे अश्लील नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा वो गिरफ्तार कुंद्रा से कभी नहीं मिला था। वहीं पुलिस ने गहना वशिष्ठ और दो अन्य को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो पेश नहीं हुए।

Recommended Video

    Raj Kundra Case: पूछताछ के दौरान Video Editor तनवीर हाशमी बोला- वो फिल्म Porn नहीं | वनइंडिया हिंदी
    raj

    दरअसल तनवीर हाशमी पर अश्लील वीडियो को एडिट करने का आरोप लगा था। इस पर उन्होंने कहा कि जो वीडियो पुलिस ने बरामद किया है, उसे पोर्न नहीं कहा जा सकता है। हालांकि पुलिस का बयान इस मामले में अलग है। रिपोर्ट के मुताबिक जब 3 फरवरी को मड द्वीप के बंगले पर छापा मारा गया था, तो हाशमी अश्लील फिल्मों का निर्माण और निर्देशन करता पाया गया था।

    आपको बता दें कि हाल ही में क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने के केस में तीन लोगों से पूछताछ करेगी। इसमें गहना वश‍िष्ठ का नाम भी शामिल है। वहीं पुलिस के समन पर गहना ने कहा कि उनको पुलिस अधिकारियों का मैसेज मिला था, लेकिन वो रविवार को पूछताछ के लिए नहीं पहुंच पाईं, क्योंकि वो भोपाल में थीं। वो जल्द ही मुंबई आने की कोशिश करेंगी।

    एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
    अब राज कुंद्रा के खिलाफ एक और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि किस तरह उसे पोर्न बिजनेस से जुड़ने के लिए लालच दिया गया था। एक्ट्रेस की पहचान निकिता फ्लोरा सिंह के तौर पर हुई है, उन्होंने राज कुंद्रा के पीए उमेश कामत पर पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए लालच देने का आरोप लगाया है। निकिता ने इस बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+