Raj Kundra:अश्लील फिल्म, IPL सट्टेबाजी, रेप की धमकी....राज कुंद्रा से जुड़े विवादों की लंबी लिस्ट
IPL सट्टेबाजी,रेप की धमकी, इन विवादों से जुड़ा राज कुंद्रा का नाम
मुंबई। Raj Kundra Controversy. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को हिरासत में ले लिया है और उन्हें 23 जुलाई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के साथ ही बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे का काला सच बाहर आ गया है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब राज कुंद्रा का नाम विवादों में आया है। राज कुंद्रा के नाम के साथ विवादों की लंबी लिस्ट हैं।

विवादों में रहने वाले हैं राज कुंद्रा
राज कुंद्रा का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ता रहा है या यूं कहें कि राज कुंद्रा का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है। उनके साथ जुड़े विवादों की लिस्ट काफी लंबी है। फिर चाहे वो साल 2015 में टेली शॉपिंग से जुड़ा विवाद हो या IPL सट्टेबाजी से जुड़ा मामला। उनका नाम बिटकॉइन विवाद से लेकर रेप की धमकी देने तक के मामले में आ चुका है। मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे( Poonum Pandey) ने राज कुंद्रा पर रेप की धमकी देने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि इस मामले में कोई अस्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी।

साल 2015 में शॉपिंग चैनल विवाद
राज कुंद्रा का नाम साल 2015 में शॉपिंग चैनल विवाद से जुड़ा। दरअसल वो क होम शॉपिंग चैनल बेस्ट डील टीवी के साथ प्रमोटर्स के दौर पर जुड़े थे। खबरें आई थी कि जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो उन्होंने वहां के कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी थी।

IPL मैच फिक्सिंग
साल 2016 में राज कुंद्रा( Raj Kundra) का नाम इंडियन प्रीमियर लीग( IPL Match Fixing) में जुड़ा था। राज कुंद्रा और शिल्पा राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिक थे। जांच में उन्हें मैच फिक्सिंग का आरोपी माना गया था, जिसक बाद राजस्थान रॉयल की टीम को 2 साल के लिए बैन कर दिया गया।

2018 में बिटकॉइन विवाद
साल 2018 में राज कुंद्रा का नाम बिटकॉइन विवाद से जुड़ा था। ईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की थी। गेनबिटकॉइन कंपनी के निदेशकों पर क्रिप्टो-करंसी स्कीम के जरिए 2000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इसी विवाद में राज कुंद्रा का भी नाम शामिल हो गया था।

पहली पत्नी से तलाक पर विवाद
राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर से साल 2007 में तब उछला जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी कविता से तलाक लिया था। दोनों की शादी 2005 में हुई। उनकी शादी तीन साल भी नहीं टिक पाई औप 2007 में दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद साल 2009 में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से दूसरी शादी की। राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहली पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कविता का उनकी बहन के पति के साथ संबंध था। इस बात के सामने आने के बाद से काफी विवाद हुआ।

पूनम पांडे ने लगाया रेप, हत्या और एसिड अटैक का आरोप
मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे( Poonum Pandey) ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर गैर कानूनी तरीके से उनके वीडियो और फोटो को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि राज कुंद्रा की कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाने क बाद भी उनकी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल किया गया।

अंडरवर्ल्ड से बिजनेस डील विवाद
राज कुंद्रा के तार अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी इकबाल मिर्ची के साथ कारोबारी राज कुंद्रा का नाम जोड़ा गया था। साल 2019 में ईडी ने इस मामले में पूछताछ भी की थी, लेकिन उन्होंने इस तरह के किसी भी लिंक से इंकार किया था।

क्या है मामला
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस का आरोप है कि राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए लगाए। उन्होंने भारतीय कानून से बचने के लिए ब्रिटेन में कंपनी बनाई। राज ने अपने भाई के साथ मिलकर केनरिन नाम की कंपनी बनाई, जिसके जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें प्रसारित करने का काम किया जा रहा था। अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए से काम हो रहा था। पुलिस का दावा है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। अगर पुलिस राज के खिलाफ आरोप साबित करने में कामियाब हो जाती है तो उनकी मुश्किल बढ़नी तय है।
Raj Kundra Case: फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- इसलिए कहती हूं गटर, जल्द करूंगी बेनकाब


Click it and Unblock the Notifications
