Raj Kaushal's funeral: पति राज कौशल के निधन से सदमे में मंदिरा बेदी, Video देखकर रो पड़ेंगे आप

मुंबई, 30 जून। आज सुबह हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता-निर्देशक और अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कौशल को बुधवार सुबह 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले की घरवाले उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राज कौशल के निधन की खबर सुनकर हर कोई सदमे में हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि राज कौशल अब दुनिया में नहीं रहे।

Recommended Video

    Love Story: 14 फरवरी को राज-मंदिरा ने लिए थे सात फेरे, शादी के 12 साल बाद हुआ बेटे वीर का जन्म
    मंदिरा बेदी पर टूटा दुखों का पहाड़

    मंदिरा बेदी पर टूटा दुखों का पहाड़

    रविवार को ही राज कौशल ने अपने दोस्तों संग पार्टी की थी और अपनी पार्टी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तब किसी को नहीं पता था कि राज कौशल बस चंद घंटों के मेहमान हैं। राज कौशल की अकस्मात मौत से मंदिरा के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

    मंदिरा के ऊपर दोनों बच्चों की जिम्मेदारी

    मंदिरा के ऊपर दोनों बच्चों की जिम्मेदारी

    उनके ऊपर अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है। एक मिनट में ही उनका हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। राज कौशल की अंतिम यात्रा की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें आप मंदिरा को रोते-बिलखते देख सकते हैं, वो बिल्कुल बदहवास सी नजर आ रही हैं, उनके करीबी मित्र उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।

    सदमे में बॉलीवुड

    राज कौशल के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड सदमें में है। किसी को समझ ही नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया है। बहुत सारी हस्तियों ने राज कौशल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंदिरा बेदी को एक्टर रोनित रॉय गले लगाकर चुप कराते दिख रहे हैं। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हैं। मंदिरा की तस्वीर देखकर हर किसी का दिल रो उठेगा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने राज कौशल की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है।

    सामने आई दर्दनाक तस्वीरें

    सामने आई दर्दनाक तस्वीरें

    गौरतलब है कि राज ने 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू', 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था तो वहीं उन्होंने 'माई ब्रदर निखिल', 'शादी का लड्डू' 'प्यार में कभी-कभी' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था। उनके करीबी उन्हें मस्त मौला और खुशमिजाज व्यक्ति कहते थे, जो हमेशा लोगों के बीच खुशियां बांटता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+