Monsoon Health Tips: 'सर्दी, खांसी और बुखार को ना करें इग्नोर', मानसून सीजन में रखें इस तरह से ख्याल
How to avoid the 'rain' of diseases?: इस वक्त कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम खराब है। भारी बारिश से लोग बेहाल है। साउथ वेस्ट मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। हालांकि बारिश के कारण लोगं को गर्मी से राहत मिली है लेकिन बारिश और धूप के चक्कर में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

लोग कफ, कोल्ड , बुखार, नाक बहने , गला खराब जैसी बीमारियो से घिरते जा रहे हैं, खासकरके बच्चे और बुजुर्गों पर मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है और अगर इनमें से कोई भी घर में बीमार हो जाता है तो समझिए फिर पूरा घर इन बीमारियों की लपेट में आ जाता है।
Recommended Video
बारिश में बढ़ जाता है मच्छरों का प्रकोप
क्योंकि ये संक्रमण वाली बीमारियां जो कि एक-दूसरे से फैलती हैं। कहने तो ये छोटी बीमारियां है लेकिन जिसको भी होती है वो काफी दुखी और परेशान कर देती है। ये ही नहीं बारिश के सीजन में लोग सिरदर्द और पेट की समस्याओं से भी काफी परेशान रहते हैं तो वहीं बारिश से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ जाता है जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी इस सीजन में देखने को मिलती हैं तो वहीं मानसून सीजन में लोगों को टाइफाइड और डायरिया का भी डर बना रहता है।
सेहत का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी
इसलिए इस सीजन में सभी को सेहत का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ी बीमारी का सबब बन सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट की बताई गई बातों को अगर आप सावधानीपूर्वक पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर आप बिना बीमार हुए मानसून सीजन का केवल लुत्फ उठाएंगे।
Fortis Hospital की टिप्स को फॉलो करें और फिट एंड हेल्दी रहें
- घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं , ये आपको दूसरों के संक्रमण से बचाएगा।
- बाहर से जब भी घर के अंदर आइए अच्छी तरह से हाथ-पैर धोएं।
- पानी में भीगने से बचें, घर से बाहर निकलते वक्त छाता या रेन कोट साथ रखें।
- अपने घर के आस-पास या घर में पानी को स्टोर ना होने दें, जिससे मच्छर ना पनपें।
- कूलर को भी साफ करते रहें, वहां भी गंदा पानी स्टोर ना होने दें।
- बाहर खुले में सोने से बचे और अगर सोएं तो मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- कीटाणुनाशक चीजों का छिड़काव घरों में करें।
- बाहर का खाना भी ना खाएं।
- बासी या फ्रिज में रखा ठंडा खाना भी मानसून सीजन में ना खाएं।
- सब्जियों और फलों को अच्छी तरह से धोकर ही प्रयोग करें।
- सूती और आरामदायक कपड़े पहनें, जिससे अगर आप गलती से भीग भी जाएं तो वो कपड़े जल्दी से सूख जाएं और आपको नुकसान ना हो।
- जंक फूड खाने से बचें क्योंकि जंक फूड में जो सामान ज्जादा प्रयोग होता है वो स्टोरेज का होता है।
- बाहर कहीं भी खुले बर्तन का पानी ना पिएं, ये बीमारी का जड़ है।
- सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार या बॉडी पेन को जरा भी इग्नोर ना करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें और उचित इलाज करें।
- पर्याप्त नींद लें और एक्सरसाइज करें।












Click it and Unblock the Notifications