Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिन झमाझम बारिश, लेकिन एक चेतावनी भी जारी

हो जाइए तैयार, अगले दो दिन तक झमाझम बरसेंगे बादल, लेकिन मौसम विभाग ने साथ में दी ये बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे दिल्ली और इससे सटे आस-पास के इलाकों को प्री-मानसून बारिश के जरिए राहत मिलनी शुरू हो गई है। हवाओं की बदली हुई दिशा से दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली और शाम होते-होते हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जो दो दिन पहले 40 से 45 डिग्री के बीच था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है।

Recommended Video

    Weather Updates:देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अनुमान,1 June को टकराएगा Mosoon | वनइंडिया हिंदी
    ये है अगले दो दिन के मौसम का हाल

    ये है अगले दो दिन के मौसम का हाल

    मौसम की साप्ताहिक भविष्यवाणी जारी करते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत में दिल्ली और इससे सटे आस-पास के इलाकों में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश, गरज के साथ छींटे और आंधी का दौर रविवार तक जारी रहेगा। बारिश के चलते लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री और गुरुवार को 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

    35 डिग्री तक नीचे आ सकता है तापमान

    35 डिग्री तक नीचे आ सकता है तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते शुक्रवार शाम से ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जो शनिवार तक जारी रहेंगी। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक नीचे आ सकता है। हालांकि 2 जून के बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होगी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है।

    मौसम विभाग ने दी एक बड़ी चेतावनी

    मौसम विभाग ने दी एक बड़ी चेतावनी

    तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम विभाग ने एक चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि धूल भरी आंधी के चलने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता का स्तर (एक्यूआई) 188 दर्ज किया था, जिसे संतोषजनक माना जा सकता है। आपको बता दें कि 60 से ऊपर एक्यूआई को सुरक्षित, 61 से 200 तक के एक्यूआई को संतोषजनक, 201 से 300 तक के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 तक के एक्यूआई को बहुत खराब और 401 से 500 तक के एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

    एक जून को केरल में दस्तक देगा मानसून

    एक जून को केरल में दस्तक देगा मानसून

    इससे पहले गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ी खुशखबरी दी। मौसम विभाग ने बताया कि देश में मानसून तय समय से पहले ही दस्तक देने वाला है और एक जून को केरल पहुंच जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून रफ्तार पकड़ेगा और देशभर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर चुका है कि देश में इस साल मानसून सामान्य रहेगा, जिसके चलते फसलों की अच्छी पैदावार होगी और अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा।

    केरल के कई हिस्सों में अगले चार दिन भारी बारिश

    केरल के कई हिस्सों में अगले चार दिन भारी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक इस समय अरब सागर में दो लो प्रेशर एरिया बन रहे हैं, जिसमें एक दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य भाग में है, जबकि दूसरा पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग में है। इसकी वजह से एक जून से मानसून के लिए स्थिति अनुकूल हो जाएगी और केरल में मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने 6 जून को मानसून के आने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब चक्रवाती तूफान की वजह से मानसून तय वक्त से पहले ही पहुंच रहा है। अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर की वजह से केरल के कई हिस्सों में अगले चार दिन भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+