अगले 2 घंटों में यूपी, हरियाणा, राजस्थान और NCR में बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, 11 जुलाई: भयंकर गर्मी और उमस का सामना कर रहे दिल्ली वालों को आज इससे छुटकारा मिल जाएगा। दिल्ली में दोपहर को कई इलाकों में बारिश हुई है। वही मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में हुई तेज बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिली है। आईएमडी ने अगले दो घंटो में दिल्ली और एनसीआर में कई हिस्सों में जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की है।

इन इलाकों में अगले 2 घंटों में बारिश का अनुमान

इन इलाकों में अगले 2 घंटों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर) रोहतक, खरखोदा के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होगी। इसके अलावा चरखी दादरी, मट्टनहैल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) देवबंद, शामली, खतौली, जलेसर (यूपी) भिवाड़ी, नगर, डींग, लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान) में भी बारिश का अनुमान जताया है।

Recommended Video

    Delhi Rain: Delhi के कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत | वनइंडिया हिंदी *News
    बारिश के बाद दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना

    बारिश के बाद दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना

    आज दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। आईटीओ के पास से सामने आए वीडियो में लोग भीगने से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े हुए दिखाई दिए। वहीं, इंडिया गेट पर भी तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 75 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी।

     25 राज्यों में भारी बारिश के आसार

    25 राज्यों में भारी बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना समेत 25 राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के वलसाड में भी जोरदार बारिश हो रही है। यहां भारी बारिश से औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। जलस्तर बढ़ने से कई लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया है। भारी बारिश ने गुजरात में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बाढ़ को लेकर बात की है।

    बारिश ने महाराष्ट्र में भी बरपा रखा है कहर

    बारिश ने महाराष्ट्र में भी बरपा रखा है कहर

    मध्यप्रदेश की कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में भारी बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। ये फोटो भोपाल के वीआईपी रोड की है। बारिश के कारण रोड में बहुत ज्यादा पानी भर गया। बारिश ने महाराष्ट्र में भी कहर बरपा रखा है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक राज्य के तटीय कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में 64 मिलीमीटर से 200 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।

    राजस्थान के 21 जिलों में येलो अलर्ट

    राजस्थान के 21 जिलों में येलो अलर्ट

    राजस्थान में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। यहां आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 8 जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को जयपुर, नागौर, बारां, धौलपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर जिले में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौडगढ़ और सिरोही जिलों में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+