Rain Alert in NCR: दिल्ली-गुरुग्राम क्यों हो जाते हैं जलमग्न? नोएडा की क्यों नहीं होती हालत खराब?
Noida Safe in Monsoon: आसमानी बारिश ने दिल्ली से लेकर हिमाचल तक पर कहर बरपाया हुआ है, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान को क्रॉस कर गई है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल और उत्तरखंड में भारी बारिश का तांडव जारी है। अलग-अलग राज्यों में बीते तीन दिनों के अंदर 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब-हरियाणा में भी बारिश का रौद्र रूप जारी है तो वहीं गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाके इस वक्त जलमग्न है, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है, जबकि वहीं दिल्ली से सटे नोएडा की हालत दोनों शहरों के मुकाबले काफी बेहतर है।
दिल्ली और गुरुग्राम में त्राहिमाम मच जाता है
जरा सी बारिश में दिल्ली और गुरुग्राम में त्राहिमाम मच जाता है, जबकि नोएडा की ऐसी सूरत नहीं होती है, जिसमें गुरुग्राम को प्लान सिटी कहा जाता है, तो फिर जरा सी बरसात इस शहर को रंगत क्यों बिगाड़ देती है। तो इसके पीछे की वजह काफी वाजिब है।
नोएडा के नाले काफी चोड़े
दरअसल नोएडा में नालों की संख्या ग्रुरुग्राम की तुलना में ज्यादा है और यहां पर पानी की निकासी गुरुग्राम की तुलना में काफी अच्छा है क्योंकि यहां के नाले काफी चोड़े हैं। मालूम हो कि नोएडा में 87 किलोमीटर लंबे नाले हैं, जबकि गुरुग्राम में नाले 40 किलोमीटर से भी कम लंबे हैं।
नोएडा का प्रबंधन ज्यादा स्ट्रॉंग
हालांकि दोनों की शहरों की जनसंख्या करीब-करीब बराबर है और यहां पर तीस लाख से ज्यादा लोग रहते हैं लेकिन गुरुग्राम की तुलना में नोएडा का प्रबंधन ज्यादा स्ट्रॉंग है।
सड़कें तालाब बन जाती है, लगता है तगड़ा जाम
इसलिए जरा सी बारिश में ही यहां की सड़कें तालाब बन जाती है और मार्गों पर तगड़ा ट्रैफिक जाम लग जाता है। पानी नोएडा को भी परेशान करती है लेकिन जल निकासी जल्दी हो जाती है इसलिए यहां की हालत वहां से बेहतर है।
रही बात दिल्ली की तो इसका इंफ्रा स्ट्रक्चर अभी भी पुराना है, इसके कुछ इलाके जैसे खान मार्केट, कनाट प्लेस, चांदनी चौक में पानी ज्यादा परेशान करता है। यहां पर भी निकासी की व्यवस्था ओल्ड सिस्टम पर ही काम कर रही है इसी वजह से दिल्ली जरा सी ही बारिश में पानी-पानी हो जाती है।
बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड
लेकिन इस बार तो बारिश ने ही यहां पर 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है इसलिए स्थिति यहां और विकट हो गई और इसी वजह से इसके कई इलाकों में पानी भर गया है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है, आज भी यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।












Click it and Unblock the Notifications