दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। शनिवार को राजधानी और इसके आसपास एनसीआर में अचानक से बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही सारा मौसम बेहद ठंडा हो गया। शाम साढ़े चार बजे दिल्ली में अंधेरा छा गया।

पहले भी बारिश
इससे पहले बीते हफ्ते भी शनिवार को ही तेज बारिश शुरू हो गई थी।जो रविवार को भी जारी रही। लगता है कि बारिश लंबी चलेगी।
पर सड़कों पर जाम नहीं
हालांकि आज भी ज्यादातर दफ्तरों के शनिवार होने के कारण बंद रहने के कारण सड़कों पर जाम वाली स्थिति तो नहीं बनी है। बहरहाल किसी को समझ नहीं आ रहा है कि यह किस मौसम की बारिश है। दिल्ली में इस तरह का मौसम कभी नहीं देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications