मौसम में बदलाव से दिल्ली में बढ़ी ठंड, बारिश जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी यह बारिश जारी रहने की संभावना है।

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार शाम को बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू कश्मीर व आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते सोमवार को राजधानी में दिन भर आसमान में बादल रहे। वहीं उत्तरी राजस्थान व आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई। सफदरजंग इलाकें में रात 8.30 बजे तक लगभग दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम में बदलाव से दिल्ली में बढ़ी ठंड, बारिश जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी यह बारिश जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह रविवार की तुलना में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम है वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 90 फीसदी के ऊपर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक समरजीत चौधरी के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को भी आसमान में बादल रहेंगे शाम तक बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान गिरेगा व दिन में ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहाड़ों में अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर अच्छी बारिश तो कुछ जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। राजधानी में बुधवार से सुबह के समय हल्का कोहरा भी रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+