कोहरे की ठंड में बारिश ने लगाया तड़का, ठिठुरन बढ़ी

Rain in North India decreases temperature
नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे लगे राज्यों में अचानक हुई बारिश की वजह से पारा गिर गया है। यूं कहिये कि कोहरे की ठंड में बारिश ने तड़का लगा कर ठिठुरन बढ़ा दी है।

दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह हल्का कोहरा रहा। हालांकि दिन में आसमान सामान्यत: पर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में छिटपुट बारिश और सर्द हवाओं के चलने से सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। राज्य के मध्य, पश्चिमी, पूर्वाचल और बुंदेलखंड के इलाकों में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर लगातार हल्की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। पूर्वाचल और मध्य क्षेत्र के इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में बारिश हो रही है। राजधानी लखनऊ का रविवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का सात डिग्री सेल्सियस और कानपुर का 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

बुंदेलखंड के जिलों में रविवार सुबह से हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। यहां जालौन और झांसी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के जिलों में पिछले 24 घंटे पूर्व हुई तेज बारिश के बाद रविवार को भी सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है। ठंड और बारिश से तापमान भी नीचे लुढ़का है।

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे कम न्यूनतम तापमान जालौन व झांसी में छह डिग्री सेल्सियस, ललितपुर व महोबा में सात डिग्री, बांदा व हमीरपुर में आठ डिग्री और चित्रकूट का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+