दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, ऑफिस जाने वालों को दिक्कत
दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर यातायात के साधनों पर भी पड़ा है। जिन लोगों को बस या मेट्रो से ऑफिस जाना है उन्हें भी परेशानी हो रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है लेकिन वीकेंड मना कर लौटे लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश रविवार रात से ही रुक- रुक कर हो रही है।

दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर यातायात के साधनों पर भी पड़ा है। जिन लोगों को बस या मेट्रो से ऑफिस जाना है उन्हें भी परेशानी हो रही है।हालांकि बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है। तेज हवाओं की वजह से थोड़ी- थोड़ी ठंड भी महसूस की जा रही है।
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो कि इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं मौसम में नमी का स्तर 87 फीसदी से लेकर 45 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग ने पहले ही सोमवार को आकाश में बादल छाने सहित बारिश और आंधी का अनुमान लगाया था और बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications