दिल्ली में हुई बारिश ने मौसम को बनाया खुशगवार

बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है बारिश के दौरान लोग सड़कों पर निकलकर बारिश को एंजॉय करते दिखे। दिल्ली के आरके पूरम में बच्चों ने बारिश को एंजॉय किया।

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जो लोग ऑफिस में है वो शाम को निकलते हुए घूमने का प्लान कर रहे हैं।

दिल्ली में हुई बारिश ने मौसम को बनाया खुशगवार

बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है बारिश के दौरान लोग सड़कों पर निकलकर बारिश को एंजॉय करते दिखे। दिल्ली के आरके पूरम में बच्चों ने बारिश को एंजॉय किया। बारिश के बाद से दिल्ली एनसीआर का पारा भी गिर गया है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है।

मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार की शाम और गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार धूल भरी आंधी चल सकती है और बारिश भी हो सकती है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, '31 मई और 1 जून को धूल भरी आंधी और हवाएं दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में चल सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम चक्र में बदलाव के कारण शुक्रवार तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से कम रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री नोट किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया।जम्मू-कशमीर में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में भी पारा लुढ़का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+