Weather Updates: मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल

नई दिल्ली, 08 अगस्त। देश के कई हिस्सों में इस वक्त भीषण बारिश हो रही है, जिसके कारण कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं तो वहीं राजधानी में भी कल से बादल मेहरबान है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मालूम हो कि शनिवार को भी दिल्ली में मेघ बरसे थे लेकिन बारिश होने के कुछ देर बाद हल्की धूप भी निकल आई थी, जिसकी वजह से इस वक्त दिल्लीवासी उमस का सामना कर रहे हैं।

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल

आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों में दिल्ली ,बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा में जोरदार बारिश के आसार दिख रहे हैं। तो वहीं यूपी में आज भी 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। जबकि 10 अगस्त तक राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मालूम हो कि यहां के कोटा, झालावाड़, बारां जिलें बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

Recommended Video

    Delhi Rain: Delhi-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव | वनइंडिया हिंदी
    मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

    तो वहीं एमपी की स्थिति और भी खराब है। बाढ़ से जूझ रहे मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।. विदिशा, रायसेन, राजगढ़, अशोकनगर और गुना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, यहां के पार्वती नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। फिलहाल राज्य में बाढ़ प्रभावित एरिया में आज भी अलर्ट जारी है।

    असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है

    असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है

    यही नहीं अगले 4 दिनों असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जबकि द क्षिण भारत में भी बारिश हो रही है। कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बारिश हो रही है। विभाग ने यहां भी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जबकि पंजाब, हरियाणा और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

    इन राज्यों में भी जारी हुआ अलर्ट

    इन राज्यों में भी जारी हुआ अलर्ट

    मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजस्थान, हरियाणा , सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है को वहीं जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+