अबतक के सबसे बोल्ड फोटोशूट को लेकर राइमा सेन ने किया खुलासा, बताया टॉपलेस तस्वीर के पीछे की कहानी
मुंबई। अपने 20 साल से अधिक बॉलीवुड के करियर में एक आम लड़की की छवि रखने वाली बंगाली बाला राइमा सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर टॉपलेस फोटोज शेयर कर सनसनी मचा दी है। इन फोटोज को लेकर राइमा का कहना है कि वह छवि बदलाव या इसके साथ आने वाले जोखिमों के बारे में नहीं सोच रही। राइमा का कहना है कि मैं अपनी छवि को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं क्योंकि मैंने इंस्टाग्राम के लिए कुछ तस्वीरें शूट करवाई हैं। ऐसा मैंने इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि मुझे अभी भी वो भूमिकाएं मिलती हैं जिनकी मैं हकदार हूं और मैंने पहले ही एक मुकाम बना लिया है।

राइमा को नहीं लगता कि वो टाइपकास्ट होंगी
राइमा ने कहा कि मुझे कभी नहीं लगता कि टाइपकास्ट होऊंगी। राइमा ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि इस फोटोशूट के बाद मुझे सिर्फ बोल्ड रोल ही मिलेंगे। इस फोटोशूट की वजह कभी ये नहीं रही। हां ये शूट इसलिए जरूर कराया क्योंकि लॉकडाउन में कुछ भी करने के लिए नहीं है तो मैंने सोचा कि खुद को एक नए सिरे से तैयार करना चाहिए। कल समय मिलेगा तो मैं खुद को पारंपरिक परिधान में शूट कराऊंगी। मुझे नहीं लगता इससे रोल मिलने पर कोई फर्क पड़ता है।
राइमा सेन का बॉलीवुड से है पुराना नाता
मालूम हो कि राइमा सेन बंगाली एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'गॉडमदर' से किया था। उसके बाद वो फिल्म 'दामन' में आईं। इस फिल्म में उन्होंने रवीना टंडन की बेटी का रोल निभाया था। राइमा सेन को फिल्म 'चोकर बाली' और 'परिणीता' में बड़ी पहचान मिली।
हाल ही में इस वेब सीरीज में आई थीं नजर
गौरतलब है कि राइमा सेन हाल ही में वेब सीरीज 'द लास्ट ओवर' में नजर आई थीं। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसे काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में संजय कपूर, शहाणा गोस्वामी और करमा तकापा शामिल रहे ।












Click it and Unblock the Notifications