राइमा सेन ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, इंस्टाग्राम पर टॉपलेस तस्वीरें देख फैंस हुए बेकाबू
मुंबई, 22 मई। एक्ट्रेस राइमा सेन ने भले ही बॉलीवुड फिल्मों से किनारा कर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया है लेकिन आज भी 'बी टाउन' की गलियों में उनके चर्चे खूब चटकारे लेकर किए जाते हैं। अपनी हॉटनेस और बोल्ड अदाओं से अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वालीं राइमा सेन ने एक बार फिर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। राइमा ने हाल ही में टॉपलेस फोटोशूट कराया जिसकी तस्वीरें अब इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही हैं।

बोल्ड टॉपलेस तस्वीरें वायरल
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित करने वालीं राइमा सेन की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो पोस्ट होने के कुछ समय बाद ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में राइमा सेन ने अपनी टॉपलेस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में राइमा को बैकलेस देखा जा सकता है।

फ्लॉलेस बैक फ्लॉन्ट देख फैंस बेकाबू
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राइमा सेन अपने नए फोटोशूट में मशहूर फोटोग्राफर तथागत घोष के लिए पोज दिया है। फोटो में देखा जा सकता है कि राइमा फ्लॉलेस बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं और आंखों पर हल्के मेकअप के साथ नीले रंग की डेनिम जींस में बंगाली ब्यूटी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। टॉपलेस तस्वीरों से राइमा ने एक बार फिर इंटरनेट पर फैंस को दीवाना बना दिया है।

इंस्टाग्राम पर आए ऐसे कमेंट
तस्वीरों के साथ राइमा सेन ने कोई कैप्शन नहीं दिया है लेकिन फैंस ने पोस्ट का कमेंट बॉक्स तारीफों से भर दिया है। एक यूजर ने एक्ट्रेस को बंगाली ब्यूटी कहा तो वहीं अन्य यूजर ने कहा, 'आग लगा दी'। यह पहली बार नहीं जब राइमा ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर बवाल काटा हो इससे पहले भी वह कई फोटो से फैंस का ध्यान आकर्षित करती रही हैं। राइमा की बहन और एक्ट्रेस रिया सेन भी अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

रिया सेन ने भी शेयर की थी टॉपलेस फोटो
पिछले कुछ समय से फिल्मों में कम दिख रहीं अभिनेत्री रिया सेन की कुछ तस्वीरों ने उन्हें फिर से ट्रेंड में ला दिया है। इसकी वजह तस्वीरों में उनका मादक अंदाज है। खासतौर से उनकी टॉपलेस फोटो वायरल हो रही है। रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये टॉपलेस फोटो पोस्ट की है, इस फोटो के पोस्ट करने के बाद वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। उनकी इस फोटो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।रिया सेन ने भी शेयर की थी टॉपलेस फोटो
पिछले कुछ समय से फिल्मों में कम दिख रहीं अभिनेत्री रिया सेन की कुछ तस्वीरों ने उन्हें फिर से ट्रेंड में ला दिया है। इसकी वजह तस्वीरों में उनका मादक अंदाज है। खासतौर से उनकी टॉपलेस फोटो वायरल हो रही है। रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये टॉपलेस फोटो पोस्ट की है, इस फोटो के पोस्ट करने के बाद वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। उनकी इस फोटो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, म्यूजिक डायरेक्टर विजय पाटिल का निधन, भावुक हुईं लता दीदी












Click it and Unblock the Notifications