रेलवे ट्रेनों में बढ़ाएगा जनरल कोच, 583 में जुड़े, अब 370 में 10,000 डिब्बे जोड़ने की तैयारी
भारतीय रेलवे ने एक ट्रेन में चार जनरल कोच की मांग पूरी करने की दिशा में मजबूती के साथ कदम बढ़ाए हैं। अब तक कुल 583 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जा चुके हैं। रेलवे ने आगे भी इस क्रम को जारी रखने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड के ईडी दिलीप कुमार के मुताबिक, सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में नए जनरल कोच लगाए जाएंगे।
एक बयान में ट्रेनों में नए जनरल क्लास कोच जोड़ने पर रेलवे बोर्ड के ईडी आईपी दिलीप कुमार का कहना है, "हमें लगातार सुझाव मिल रहे थे कि जनरल ट्रेनों में कम से कम 4 जनरल कोच होने चाहिए। यह निर्णय लिया गया है कि सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में नए जनरल कोच लगाए जाएंगे। पिछले 2 महीनों में विभिन्न ट्रेनों में 583 नए जनरल कोच जोड़े गए हैं। जबकि इस महीने के अंत तक 370 ट्रेनों में करीब 1000 नए जनरल कोच और जोड़े जाएंगे।

प्रोजेक्ट को लेकर रेलवे ने क्या कहा?
रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस बयान में कहा कि कई ट्रेनों में 583 जनरल कोच पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। वहीं इस मामले में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश भर के सभी रेल जोन और डिवीजनों में शेष कोच जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। यह इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा हमने अगले साल 2025 में होली के त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए योजना और तैयारी शुरू कर दी है।
कब शुरू होगा प्रोजेक्ट?
रेलवे बोर्ड ने बताया कि दो वर्षों में 10,000 नॉन-एसी कोच शुरू की जाएगी। जिसके बाद रोजाना आठ लाख से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। जिसको लेकर अधिकारी ने कहा कि इन कोचों का निर्माण कार्य चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में कार्य तेजी से चल रहा है। जिन कोच का निर्माण हो रहा है उनमें 10,000 कोच एलएचबी श्रेणी के हैं, जो उन्नत सुरक्षा सुविधाओं और यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications