रेलवे के नियमों में बड़ा बदलाव, 1 मार्च से ट्रेनों के डिब्बों पर नहीं लगेगा रिजर्वेशन चार्ट

नई दिल्ली। 1 मार्च से रेलवे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 मार्च से ट्रेन के डिब्बों पर आपको रिजर्वेशन चार्ट नहीं दिखेगा। रेलवे भी डिजिटल होने की ओर एक और कदम बढ़ाया है और 1 मार्च से ट्रेनों के डिब्बों पर रिजर्वेशन चार्ट नहीं लगाने का फैसला किया है। रेलवे रिजर्वेशन चार्ट व्यवस्था को खत्म करने जा रहा है।

Railways to scrap reservation charts on trains from March 1 on trial basis

अब रिजर्वेशन चार्ट की जगह आपको रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल प्लाज्मा स्क्रीन पर यात्रा संबंधी जानकारी दिखाई देगी। वहीं आप अपने पीएनआर और अपने सीट की स्थिति देख सकते है। इसी डिजिटल स्क्रीन पर आपकी यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारी होगी। 1 मार्च से रेलवे ने ए1, ए और बी कैटेगरी के सभी स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के डिब्बों पर रिजर्वेशन चार्ट नहीं लगाने का निर्देश दिया है।

ये आदेश 1 मार्च से शुरू होकर अगले 6 महीनों तक जारी रहेगा। इसे 6 महीने के ट्रायल पर शुरू किया जा रहा है। अगर ट्रायल सफल रहा तो इसे बाकी के स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 3 महीने के लिए रेलवे इसे नई दिल्ली, हज़रत निजामुद्दीन, मुम्बई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, हावड़ा और सीयाल्दाह स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों पर लागूकर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+