रेलवे चलाएगा 4000 स्‍पेशल ट्रेन, पर Festive Season में चुकाना होगा ज्‍यादा किराया

नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। त्योहारों के शुरू होते ही घर जाने वाले यात्रियों की तादाद बढ़ जाती है। ऐसे में टिकटों की मारामारी होना लाजिमी है। ट्रेनों में बुरा हाल होता है। लोग किसी भी तरह से अपने घर पहुंचना चाहते हैं। फिर चाहे ट्रेनों में ठूस कर ही क्यों न जाने पड़े, लेकिन रेलवे ने इसके लिए तैयारी कर ली है। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने स्पेशन ट्रेनों की शुरुआत कर दी है। रेलवे ने 4000 स्पेशल ट्रेनें शुरू की है, जो अलग-अलग रूटों में चलेगी। लेकिन आपको बता दें कि इन स्पेशल ट्रेनों में सफर करना आपको महंगा पड़ेगा। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का किराया मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले 30 फीसदी महंगे रखे है। यानी आपको सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा किराया चुकाना होगा।

 4000 स्पेशल ट्रेनें

4000 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने पिछले साल फेस्टिवल सीजन में जहां 3800 ट्रेनें चलाई थी तो वहीं इस साल इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 4000 हजार कर दी है। ये ट्रेनें अलग-अलग रूट के लिए है। सबसे ज्यादा ट्रेनें बिहार रूट के लिए चलाई जा रही है। जहां दीवाली और छठ पर अपने घर जाने वालों की तादात काफी बढ़ जाती है।

महंगा होगा आपका सफर

महंगा होगा आपका सफर

रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए स्पेशन ट्रेनें तो शुरू कर दी, लेकिन इन ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको सामान्य ट्रेनों से अधिक किराया चुकाना होगा। द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से 30 फीसदी महंगा होगा। यानी अगर आपको सामान्य ट्रेन में की जगह का किराया 700 रुपए चुकाना पड़ रहा है तो यहां आपको 900 से 1000 रुपए चुकाने होंगे। इन बढ़े हुए किराए से सबसे ज्यादा परेशानी निम्न वर्ग के लोगों को होगी। जबकि दीवाली, छठ पर ऐसे लोगों की तादात सबसे ज्यादा होती है।

कब से कब तक

कब से कब तक

रेलवे की ये स्पेशल ट्रेनें 15 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच चलाई जाएंगीं। ये ट्रेन अलग-अलग रूटों पर चलेगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक अगर ज़रूरत पड़ी तो रेलवे और भी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त बोगियां लगाई जा रही है।

प्लेटफॉर्म टिकट बंद

प्लेटफॉर्म टिकट बंद

फेस्टिवल सीजन के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। ऐसा इस लिए ताकि प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। लेकिन बता दें कि रेलवे की ये सारी तैयारियों काफी नहीं है। अक्सर स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से चलती है। जिसकी वजह से लोग इन ट्रेनों में टिकट नहीं लेना चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+