आधार लिंक कर पाइए 10000 रुपए का इनाम, ऐसे उठाएं रेलवे के इस ऑफर का फायदा

नई दिल्ली। सरकार ने सभी जरूरी सेवाओं के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। रेलवे ने भी अपने आईआरसीटीसी यूजर्स से अपनी आईडी को आधार से लिंक करने की अपील की है। ऐसा करने पर रेलवे आपको 10000 रुपए जीतने का मौका भी दे रही है। जी हां अगर आप अपनी आईआरसीटी आईडी को आधार से लिंक करते हैं तो आप 10 हजार रुपए जीतने का मौका पा सकते हैं।

 आधार लिंक कर जीते 10000 रुपए

आधार लिंक कर जीते 10000 रुपए

आईआरसीटीसी ने नोटिस के जरिए अपने यूजर्स से कहा है कि अगर वो अपनी आईआरसीटीसी आईडी को आधार कार्ड से लिंक करते हैं तो उनके पास 10 हजरा रुपए जीतने का मौका होगा। IRCTC ने कहा है कि आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करवाने वाले यूजर्स के लिए एक लकी ड्रा निकाला जाएगा, जिनका नाम लकी ड्रा में निकलेगा उन लोगों को रेलवे की ओर से 10000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

 जून 2018 तक है मौका

जून 2018 तक है मौका

आईआरसीटीसी की ये स्कीम जनवरी 2018 में लॉन्च हुई थी जो जून 2018 तक लागू होगी। इस लकी ड्रॉ स्कीम में हिस्सा लेने वाले यूजर्स एक लकी ड्रा का हिस्सा बनेंगे और हर महीने के दूसरे हफ्ते में लकी ड्रॉ निकाला जाता है। हर ड्रा में 5 लकी यूजर्स चुने जाएंगे। जिन्हें 10 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। ये पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटराइज्ड होगी।

 कैसे जीत सकते हैं इनाम

कैसे जीत सकते हैं इनाम

अगर आप भी IRCTC के इस लकी ड्रा में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको आधार केवाईसी कराना होगा। वहीं यूजर को कम से कम एक पीएनआर बुक करना होगा। वहीं यूजर की डिटेल उसके IRCTC अकाउंट से मैच कराई जाएगी। अगर आपने एक ही पीएनआर नंबर को दो बार सिलेक्ट कर लिया जाता है तो भी आपको 1 ही लकी ड्रा का फायदा मिलेगा। रेलवे ने साफ कर दिया है कि आईआरसीटीसी के कर्मचारी इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+