Indian Railways: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी निकाली है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक का डोमिसाइल रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Railways

नई दिल्ली। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी निकाली है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक का डोमिसाइल रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये वैकेंसी इलेक्ट्रिशियन -lll/इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल सिग्नल एंड टेलीकॉम मेंटेनर (ESTM)- lll के पदों पर निकली है जिसके लिए उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी का इससे अच्छा मौका उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा। नीचे पढ़ें आवेदन की पूरी प्रक्रिया-

पद का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

पद का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

पद का विवरण: इलेक्ट्रिशियन -lll/इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल सिग्नल एंड टेलीकॉम मेंटेनर (ESTM)- lll

कुल पद: 65

शैक्षणिक योग्यता: इलेक्ट्रिशियन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास या एसएसीएलसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही उनके पास इलेक्ट्रिशियन/वायरमैन/मैकेनिक एचटी/एलटी इक्यपमेंट और केबल ज्वांटिंग/इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई या सीसीएए होना चाहिए। वहीं ESTM के पद के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास या एसएसीएलसी होना चाहिए और इलेक्ट्रिशियन/इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिर/वायरमैन ट्रेड में आईटीआई या सीसीएए होना चाहिए।

आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी

आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। पास होने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में 50 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी-एनएलसी उम्मीदवारों को मार्क्स में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है।

सैलरी: उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल 2 के आधार पर प्रतिमाह सैलरी मिला करेगी।

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

आवेदन की आखिरी तारीख: 20 अप्रैल, 2018

कैसे करें आवेदन: उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

वेबसाइट: konkanrailway.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+