रेलवे ने की चक्रवात में फंसे लोगों की मदद, सभी ने की तारीफ
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट करते हुए बताया है कि कैसे रेलवे की टीमों में बहादुरी दिखाते हुए यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
नई दिल्ली। इन दिनों वरदाह नाम के चक्रवात ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में तबाही मचाई हुई है। इस चक्रवात में न केवल प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है, बल्कि बहुत से लोगों की जानें भी चली गई हैं। वहां पर लोगों की मदद के लिए बहुत से लोग पहुंच रहे हैं। सबसे अच्छा काम कर रही है भारतीय रेलवे, जो लोगों की मदद कर रही है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट करते हुए बताया है कि कैसे रेलवे की टीमों में बहादुरी दिखाते हुए गुम्मिडिपुंडी और मद्रास मूरे मार्केट कॉम्प्लैक्स से यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
Our team braving tough conditions to ensure public safety.In full flow to support people during #cyclonevardah https://t.co/cA3qU1SFAu
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) December 12, 2016
चक्रवात इतना खतरनाक था कि यह ट्रेन अपनी यात्रा पूरी नहीं कर सकी और करीब 100 लोग इसमें फंस गए। हालांकि, इस ट्रेन को अपनी यात्रा 90 मिनट में पूरी करनी थी, लेकिन चक्रवात के चलते यात्रा पूरी नहीं हो सकी।
स्थिति और अधिक खराब तब हो गई, जब कंट्रोल रूम और ट्रेन के बीच कोई कम्युनिकेशन नहीं हो सका। ऐसे में आरपीएफ टीम असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल करीब 4 किलोमीटर दूर गए और यात्रियों को सुरक्षित रास्ते से बाहर निकाला।
स्थानीय पुलिस कि साथ मिलकर उन्होंने यात्रियों के लिए बस का इंतजाम किया और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुचाया गया। रेलवे के इस काम की ट्विटर पर लोगों ने खूब सराहना की है।












Click it and Unblock the Notifications