यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ई-टिकट बुक कराने पर रेलवे दे रहा एक और सुविधा

नई दिल्ली। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आज से ई-टिकट पर ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा, जिसके लिए उन्हें मात्र 92 पैसे का प्रीमियम पे करना होगा।

कैसे मिलेगा लाभ?

कोई भी व्यक्ति अगर आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करता है, तो उसे टिकट बुक करते उसे बीमा-कवर का विकल्प मिलेगा, जिस पर आवश्यक जानकारी भरकर यात्रीगण इसका लाभ उठा सकते हैं।

क्या है योजना?

  • इस स्कीम के लिए यात्री को 92 पैसे का प्रीमियम पे करना होगा।
  • अगर यात्री की मृत्यु हो जाती है या पूर्ण विकलांगता पर स्कीम के अनुसार परिवारवालों को 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।
  • आंशिक विकलांगता पर 7.5 लाख रुपए मिलेगा।
  • इसके अलावा अगर यात्रियों के साथ यात्रा के दौरान कोई हादसा हो जाता है या फिर आतंकवादी हमला, डकैती, लूटपाट, गोलीबारी जैसी घटनाएं हो जाती है तो भी इस योजना के तहत यात्रियों को आर्थिक मदद होगी।
  • टिकट रद्द कराने पर प्रीमियम रिफंड नहीं किया जाएगा।
  • हर श्रेणी में यात्रा करने वालों को इसका लाभ मिलेगा।
  • इस स्कीम का फायदा पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चे और विदेशियों को नहीं मिलेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+