कालाधन सफेद कर रहा था रेलवे अधिकारी, टिकट काउंटर से बदले 8.22 लाख रुपये
सीबीआई ने मुंबई में कार्यरत रेलवे के असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर को नोटों की अदला-बदली के आरोप में नामजद किया है।
नई दिल्ली। नोटबंदी का फैसला लागू होने के बाद से देशभर में छापेमारी का दौर जारी है। कालाधन सफेद करने के आरोप में बैंक कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद अब एक रेलवे अधिकारी पर भी सीबीआई ने शिकंजा कसा है।

सीबीआई ने मुंबई में कार्यरत रेलवे के असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर को नोटों की अदला-बदली के आरोप में नामजद किया है। आरोप है कि उसने 8.22 लाख रुपये के पुराने नोटों को 2000 रुपये के नए नोटों से बदला है।
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि आरोपी एसीएम केएल भोयार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निषेध कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोप है कि एसीएम ने 8.22 लाख के पुराने नोटों को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और ठाणे जिले के कल्याण स्थित बुकिंग काउंटर पर बदला है। उसने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के बदले में 2000 रुपये के नए नोट और 100 के नोट भी दिए।
केस दर्ज करने के बाद अब सीबीआई उसके आधिकारिक और निजी स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications