खुशखबरी: कंफर्म टिकट नहीं मिली तो रेलवे लेगी विकल्प
नयी दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको कोई बार टिकट के लिए मारामारी करनी पड़ी होगी। आपको अपनी पसंद की तारीख पर अपनी पंसद की ट्रेन में आसानी से टिकट नहीं मिली होगी। ऐसे में आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने विकल्प स्किम की शरुआत की है। इस विक्लप सुविधा के जरिए रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे और किन-किन रुटों पर आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जमीन नहीं पानी के भीतर दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जानें खास बातें

क्या है विकल्प स्कीम ?
- रेलवे की इस सुविधा का लाभ फिलहाल 5 रूट पर ही लागू है।
- जल्द ही ये सेवा हावड़ा-मुबंई रुट पर शुरु कर दिया जाएगा।
- आप दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-जम्मूतवी, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-बैंगलुरु रुट पर इस स्किम का लाभ उठा सकते हैं।
- इस विकल्प सुविधा के तहत अगर आपको मनचाही ट्रेन में टिकट नहीं मिली, तो आपको अन्य ट्रेनों का विकल्प दिया जाएगा।
- इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करानी होगी।
- हलांकि रेलवे जल्द ही इसे टिकट काउंटर बुकिंग पर भी लागू करने वाली है।
- ये सुविधा अभी लखनऊ-नई दिल्ली और नई दिल्ली-जम्मूतवी रूट के 26 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में दी गई है।
- इसके लिए आपको टिकट बुक कराते वक्त 'विकल्प' का ऑप्शन क्लिक करना पड़ेगा।
क्या है फायदा ?
रेलवे की विकल्प स्कीम से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को खुद से दूसरी ट्रेन में खाली सीट मिल जाएगी। उन्हें दूस री ट्रेनों में सीट की उपलब्धता के अनुसार कन्फर्म बर्थ मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications