Railway Luggage Limit 2025: ट्रेन में सामान ले जाने के नये नियम, कितना वजन है फ्री? कितना लगेगा जुर्माना?

Railway Luggage Limit 2025 Rules: अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए सामान ले जाने के नए नियम लागू किए हैं।

Railway Luggage Limit 2025

अब ट्रेन में मनमर्जी से जितना चाहे उतना सामान ले जाने की छूट नहीं होगी। टिकट के वर्ग के हिसाब से सामान की सीमा तय की गई है। फर्स्ट क्लास, एसी, स्लीपर से लेकर जनरल डब्बे तक, हर कोच के लिए अलग-अलग वजन सीमा तय की गई है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ट्रेन में अब आप कितना सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं और अतिरिक्त वजन पर कितना जुर्माना देना पड़ेगा।

फर्स्ट क्लास और एसी यात्रियों को मिलेगी छूट (Railway Luggage Limit 2025)

फर्स्ट क्लास के यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 70 किलो तक सामान ले जाने की इजाजत है, जबकि एसी 2-टियर में 50 किलो और एसी 3-टियर/स्लीपर में 40 किलो तक सामान मुफ्त ले जाया जा सकता है। लेकिन जनरल या सेकंड सीटिंग में सफर करने वाले यात्रियों को सिर्फ 35 किलो तक ही सामान ले जाने की अनुमति होगी। अगर सामान इस सीमा से ज्यादा होगा, तो रेलवे को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य दर से डेढ गुना तक हो सकता है! इसलिए यात्रा से पहले अपने सामान का वजन जरूर चेक कर लें।

किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं? (How much luggage is allowed in train)

  • फर्स्ट क्लास: बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 70 किलो तक सामान की अनुमति।
  • एसी 2-टियर: 50 किलो तक सामान फ्री में ले जा सकते हैं।
  • एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास: 40 किलो तक सामान ले जाने की छूट।
  • सेकंड सीटिंग (2S) और जनरल डिब्बा: केवल 35 किलो तक सामान फ्री में ले जा सकते हैं। (इससे ज्यादा वजन होने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।)

Take a Poll

ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं ये सामान

रेलवे ने कुछ चीजों पर पूरी तरह से पाबंदी रखी है। ज्वलनशील पदार्थ, गैस सिलेंडर, विस्फोटक, एसिड जैसी खतरनाक चीजें ट्रेन में ले जाना गैरकानूनी है। वहीं, साइकिल, स्कूटर जैसी बड़ी चीजों के लिए अलग से बुकिंग करानी होगी। 5 से 12 साल के बच्चों को उनके टिकट वर्ग के हिसाब से आधे वजन तक सामान मुफ्त ले जाने की छूट है। इसलिए यात्रा से पहले रेलवे के नियमों की पूरी जानकारी लेकर ही सामान पैक करें, नहीं तो स्टेशन पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Q1. ट्रेन में कितना सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं?

उत्तर: भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, टिकट श्रेणी के आधार पर सामान की सीमा तय है। फर्स्ट क्लास में 70 किलो, एसी 2-टियर में 50 किलो, एसी 3-टियर और स्लीपर में 40 किलो तथा जनरल डिब्बे में 35 किलो तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं।

Q2. अगर सामान तय सीमा से ज्यादा हो गया तो क्या होगा?

उत्तर: अगर आपके पास तय सीमा से अधिक सामान है, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य दर से डेढ़ गुना तक हो सकता है।

Q3. ट्रेन में कौन-कौन सी चीजें ले जाना मना है?

उत्तर: ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ, गैस सिलेंडर, विस्फोटक, एसिड और अन्य खतरनाक वस्तुएं ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

Q4. क्या बच्चों के लिए भी सामान की सीमा होती है?

उत्तर: हाँ, 5 से 12 साल के बच्चों को उनके टिकट वर्ग के अनुसार सामान ले जाने की अनुमति है, लेकिन उनका सामान कोटा आधा होता है।

Q5. साइकिल या स्कूटर ट्रेन में कैसे ले जा सकते हैं?

उत्तर: साइकिल, स्कूटर जैसे बड़े सामान को ट्रेन में ले जाने के लिए आपको रेलवे के बुकिंग ऑफिस से अलग से बुकिंग करानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+