यात्रियों का साथ नहीं दे पा रहा है रेलवे ऐप 'सारथी', तकनीकी खराबी बनी वजह
नई दिल्ली। एक बार फिर से रेलवे विभाग और रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से लोग निराश हुए हैं, इस बार वजह बना है 'सारथी' ऐप, जिसे बहुत सारे दावों और वादों के साथ रेल मंत्री ने लॉन्च किया था लेकिन इस ऐप ने लोगों की परेशानी को कम नहीं किया बल्कि उन्हें गुस्सा दिला क्योंकि ये ऐप आसानी से डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।

ऐप को इन्स्टॉल करने में खासी दिक्कत
शुक्रवार को जब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस ऐप को लॉन्च किया था, तो उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की थी, लेकिन शनिवार को ही लोगों को इस ऐप को इन्स्टॉल करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

रजिस्ट्रेशन करने में ही भारी मुसीबत
यह ऐप डाउनलोड तो होता है, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत है कि यह ओपन ही नहीं हो रहा। अगर किसी का ओपन हुआ भी, तो रजिस्ट्रेशन करने में ही भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

क्या थे दावे?
लोगों का कहना है कि यह भले ही एक ऐप हो, लेकिन जब वे उसमें जाते हैं, तो फिर से उन्हें हर सुविधा के लिए अलग से डाउनलोड करना पड़ रहा है, जबकि रेलवे का दावा था कि अब यात्रियों को एक ही ऐप से सारी सुविधाएं मिलेंगी।

लोगों को हुई निराशा
लोगों को इस एप से खासी निराशा हुई है और इसके लिए वो सुरेश प्रभु से काफी नाराज है।

पहले सिर्फ स्लीपर में दिव्यागों के लिए था आरक्षण
कुछ लोगों का कहना था कि रेलवे ने इस ऐप पर पैसा खर्च करके पैसा बर्बाद ही किया है।












Click it and Unblock the Notifications