यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टिकटों की जल्दी बुकिंग के लिए रेलवे ला रहा है ये सौगात

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही बड़े कदम उठाने जा रही है। इसे ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। रेलवे टिकट बुकिंग के लिए नई वेबसाइट और एंड्रॉयड आईआरसीटीसी ऐप लाने की तैयारी में है, जिससे यात्री आसानी से टिकट बुक करा पाएंगे।

Recommended Video

    Indian Railways to launch new mobile app for booking tickets faster | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही बड़े कदम उठाने जा रही है। इसे ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। रेलवे टिकट बुकिंग के लिए नई वेबसाइट और एंड्रॉयड आईआरसीटीसी ऐप लाने की तैयारी में है, जिससे यात्री आसानी से टिकट बुक करा पाएंगे। इस नई वेबसाइट और ऐप में कई ऐसे फीचर्स होंगे जो आपकों कंफर्म टिकट दिला सकते हैं।

    Indian Railways

    इस नई वेबसाइट और ऐप में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की तारीख बताई जाएगी। इतना ही नहीं, अब टिकट बुक करते वक्त होने वाले टाइम आउट की परेशानी भी यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी। इस सबसे रेवले तत्काल बुकिंग की सेवाओं में होने वाले दुरुपयोग को कम करेगा।

    भारत में ट्रेनों का सही समय पर नहीं पहुंचना आम बात है। इसके लिए भी रेलवे ने कमर कस ली है। नई सेवाओं के तहत यात्रियों को ट्रेन के आने और जाने का समय एसएमएस के द्वारा भेज कर सूचित किया जाएगा। अगर किसी ट्रेन के आने में समय है तो इसका एसएमएस भी कारण के साथ यात्रियों को भेजा जाएगा। ये सभी नए फीचर्स के लिए रेलवे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) की मदद से ला रहा है। इसरो की मदद से यात्रियों को सैटेलाइट के इस्तेमाल से ट्रेन की असली लोकेशन बताई जाएगी।

    ये भी पढ़ें: IRCTC टिकट बुकिंग कर ऐसे कर सकते हैं अच्‍छी कमाई, जानें क्या है तरीका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+