IRCTC घोटाला: लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सोमवार को एक के बाद एक दो झटके लगे। पहले चुनाव आयोग ने ऑडिट रिपोर्ट ना जमा करने के कारण नोटिस जारी कर दिया। तो वहीं आज सीबीआई ने रेलवे होटल टेंडर घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव समेत 14 लोगों पर चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने इस घोटाले में राबड़ी, लालू, तेजस्वी आरोपी बनाया हैं।

lalu yadav

आपको बता दें कि, लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेल होटल टेंडर घोटाला हुआ था। जिसमें सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद , राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, सरला गुप्ता (राजद सांसद प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी), पीके गोयल (तत्कालीन एमडी, आईआरसीटीसी), विनय कोचर और विजय कोचर (सुजाता होटल एवं चाणक्य होटल के मालिक) के अलावा दिल्ली स्थित लारा प्रोजेक्ट एलएलपी एवं डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े अन्य प्रमुखों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इससे पहले 10 अप्रैल को सीबीआई की विशेष टीम राबड़ी से उनके आवास उनसे और तेजस्वी यादव से लगभग 4 घंटे पूछताछ की थी। सीबीआई की जांच में यह बात सामने आयी है कि मई 2004 में लालू प्रसाद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रेलवे की पुरी और रांची स्थित रेल रत्न होटलों का आवंटन कोचर बंधु की कंपनी सुजाता होटल को कर दिया था। जिसके बदले उन्हें करोड़ों रुपए की रिश्वत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+