प्रीमियम ट्रेनें जून से होगी बंद, सुविधा ट्रेनों से आएंगे आपके अच्छे दिन
नयी दिल्ली। जून से आपको प्रीमियम ट्रेनों की सुविधाएं नहीं मिलेगी। रेलवे ने प्रीमियम ट्रेन को सुविधा ट्रेन में बदल दिया है। रेलवे की इस नई सुविधा ट्रेनों में प्रीमियम वाली शर्तें लागू नहीं होंगी। ऐसे में यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर साफ कर दिया है कि 1 जुलाई से अब प्रीमियम ट्रेनों की जगहों पर सुविधा ट्रेनें दौड़ेगी।प्रीमियम ट्रेनों की तरह ही सुविधा ट्रेनों में भी पैसेंजर को कन्फर्म और आरएससी का ही टिकट मिलेगा। वेटिंग लिस्ट का टिकट नहीं दिया जाएगा।
इन ट्रेनों में रिजर्वेशन पीरियड 10 से लेकर 30 दिन का होगा। सुविधा ट्रेन में किसी तरह के रियायती टिकट की सुविधा नहीं होगी। सुविधा ट्रेन का टिकट इंटरनेट के अलावा रेलवे काउंटर से भी लिया जा सकेगा। किराए के मामले में सुविधा ट्रेन 3 तरह की होगी।
पहले दर्जे की ट्रेनों में राजधानी के बेसिक किराए और तत्काल चार्जेज को मिलाने के बाद सुविधा ट्रेन का बेसिक किराया होगा। दूसरी में दुरंतो का बेसिक किराया और तत्काल शुल्क मिलाकर बेसिक किराया तय किया जाएगा। इसी तरह से तीसरी श्रेणी में मेल एक्सप्रेस के बेसिक किराए के साथ तत्काल शुल्क लगाकर किराया तय किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications