आज से महंगा होगा ट्रेन किराया, रेलवे ने बढ़ाए कैटरिंग शुल्क

रेलवे ने इन ट्रेनों में यात्रा के दौरान मिलने वाले खाने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। ये शुल्क लोगों को टिकट के साथ ही देना होता है। ऐसे मनें राजधानी, दूंरतो और शताब्दी ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। आज से इन ट्रनों में ट्कट पर अधिक किराया चुकाना होगा।
रेलवे के मुताबिक जिन लोगों ने पहले से टिकट खरीद रखा है उन्हें 17 अक्तूबर के बाद से ट्रेन में टीटीई को किराये के अंतर की राशि का भुगतान करना होगा। प्रीमियर ट्रेनों का कैटरिंग शुल्क 1919 के बाद संशोधित किया गया है।
यात्री के खाद्य शुल्क में संशोधन के साथ साथ खान पान के मेनू में भी बदलाव किये गये हैं जैसे कि एसी-1और एक्जिक्यूटिव क्लास में फिश फ्राई को मेनू में शामिल किया गया है, जबकि प्रीमियम ट्रेन के सभी वर्गो में यात्रा करने वालों के लिए ‘स्टफ्ड' पराठा, चना कुलचा और पैकबंद सुगंधित दूध नाश्ते के लिए शामिल किया गया है। हालांकि खान पान के नये मेनू में चॉकलेट, टॉफी और ‘फ्रूट-जूस' को नहीं रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications