चेन खींचकर ट्रेन रोकने वाले लोग इस वीडियो को जरूर देखें, कैसे जान पर खेलकर होती है गाड़ी फिर से चालू
नई दिल्ली, मई 07। ट्रेन के अंदर यात्रा करने वाले यात्रियों को तमाम तरह की सुविधाएं रेलवे की ओर से मुहैया कराई जाती हैं। इन सुविधाओं में एक चेन खींचकर ट्रेन को रोकने की सुविधा भी होती है। इसका इस्तेमाल बहुत आपात स्थिति में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेन को खींचने के बाद ट्रेन तो रूक जाती है, लेकिन उसे फिर से चलाने के लिए क्रू मेंबर्स को अपनी जान पर भी खेलना पड़ जाता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो यह वीडियो और खबर आपके लिए है।

जान जोखिम में डालकर ट्रेन को किया रिस्टार्ट
दरअसल, इस वीडियो को भारतीय रेलवे के ही ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन की चेन खींचने के बाद ट्रेन को फिर से चलाने के लिए रेलवे के कर्मचारियों को अपनी जान को भी जोखिम में डालना पड़ जाता है। भारतीय रेलवे ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि बिना कारण अलार्म चेन को खींचना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।"

कहां की है यह घटना?
आपको बता दें कि रेलवे ने जो वीडियो शेयर किया है वो मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर टिटवाला और खडावली के बीच एक ब्रिज के उपर का है। किसी यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका था और उसके बाद क्रू मेंबर ने ब्रिज के उपर ही ट्रेन को फिर से रिसेट करने का काम किया। अपनी जान को जोखिम में डालकर ट्रेन को फिर से चालू करने वाले शख्स का नाम सतीश कुमार है, जो रेलवे में उप. सीआर के लोको पायलट पद पर तैनात हैं। उन्होंने ही इस काम को करने का जोखिम उठाया।

रेलवे ने की यात्रियों से अपील
सतीश कुमार जिन ट्रेन को चला रहे थे, वो गोदान एक्सप्रेस थी और टिटवाला और खडावली के बीच एक नदी के उपर बने ब्रिज पर किसी ने ट्रेन का चेन खींच दी थी। इसके बाद सतीश ने ट्रेन को रिसेट करने का काम किया। इस दौरान पुल के नीचे तेज बहती नदी थी। वहां जरा सी भी लापरवाही उनकी जान ले सकती थी। रेलवे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपील की है कि बहुत ही इमरजेंसी में ट्रेन की चेन को खींचे।

वीडियो देखने के बाद गुस्साए लोग
रेलवे की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को करीब 30 हजार लोगों ने देख लिया है और 2 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस किसी ने भी चेन खींची थी, उसे सजा मिलनी चाहिए। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
ये भी पढ़ें: झारखंड: जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में धमाका, लगी भीषण आग












Click it and Unblock the Notifications