रेलवे को निजी हाथों में सौंपकर उसे बेचने की तैयारी में है सरकार: कांग्रेस

दक्षिण भारत को बजट में किनारे किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश को भी कुछ खास नहीं मिला है। रेलवे की खानपान सुविधा बढ़ाने के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाना सस्ता होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री कड़वी दवा देने के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिस विश्वास को लेकर जनता ने भाजपा सरकार को वोट दिया था आज उसका विश्वास टूटता नजर आ रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था और सुविधा बढ़ाने के नाम पर उसे निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रेल मंत्री ने जिन नई रेलगाड़ियों की घोषणा की है उनमें अधितर पुरानी रेलगाड़ियों को ही शामिल किया गया है। रेलमंत्री ने किराया बढ़ाकर जो सुविधाएं बढ़ाने की बात की थी, वे बजट में नहीं दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications