रेलवे बजट 2016: अब घंटों के आधार पर होगी वेटिंग रूम की बुकिंग
नयी दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु आज संसद में वर्ष 2016-17 का रेल बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी परिचालनिक हॉल्टी स्टेशनों को वाणिज्यिक हॉल्ट में बदला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोंकण रेलवे में स्टेशनों पर वृद्धों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए शुरू की गई सारथी सेवा का बहुत से और स्टेशनों पर विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए उपलब्ध मौजूदा सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिनमें यात्री, मौजूदा पिक अप एंड ड्राप सेवा और व्ही्ल चेयर सेवाओं के अलावा भुगतान आधार पर बैटरी चालित कारें, कुली सेवाएं आदि बुक कर सकते हैं।

प्रभु ने कहा कि शिशुओं के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं की कठिनाइयों को कम करने के लिए ट्रेन में बच्चों के लिए खानपान के पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा स्टेूशनों पर शिशु आहार, गरम दूध और गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा और गाड़ियों के शौचालयों में शिशुओं के लिए चेंजिंग बोर्ड भी मुहैया कराए जाएंगे। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों के आराम में वृद्धि करने की दृष्टि से, सवारी डिब्बों के डिजाइन और लेआउट में बदलाव करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि वहन क्षमता को बढ़ाया जा सके और ऑटोमेटिक दरवाजे, बार-कोड रीडर, बायो वैक्यूसम टॉयलेट, वॉटर लेवल इंडिकेटर, कूड़ेदान की व्यलवस्थान, एर्गोनोमिक सीटें, बेहतर साज-सज्जा, वेंडिंग मशीनें, मनोरंजन स्क्रीन, विज्ञापन के लिए एलईडी लिट बोर्ड, पी ए सिस्टडम और अन्यय सुविधाओं सहित नई सुख-सुविधाओं की व्यवस्था हो।
इन नए स्मार्ट (स्पेशली मॉडिफाइड इस्थेाटिक रीफ्रेशिंग ट्रेवल) सवारी डिब्बों से हमारे ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और उच्चलतर वहन क्षमता के कारण परिचालन की यूनिट लागत की कमी भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की मंशा अजमेर, अमृतसर, बिहार शरीफ़, चेंगनूर, द्वारका, गया, हरिद्वार, मथुरा, नागपट्टनम, नांदेड़, नासिक, पाली, पारसनाथ, पुरी, तिरूपति, वेलंकन्नीर, वाराणसी और वास्कोन जैसे धार्मिक महत्वं के स्टेमशनों के सौंदर्यीकरण तथा यात्रियों की सुविधाओं की व्य वस्थार करने का का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने की है।












Click it and Unblock the Notifications