रेल मंत्री का वादा, ट्रेन में मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय
नई दिल्ली। हर वर्ष रेल बजट के भाषण में आईआरसीटीसी के जिक्र पर सबकी नजरें रहती हैं। इस बात का इंतजार रहता है कि इस वर्ष यात्रियों को नया क्या मिलेगा। वर्ष 2016-2017 का रेल बजट पेश करते समय उन्होंने उन लोगों को भी एक अच्छी खबर दी है जो ट्रेन के सफर के दौरान कुल्हड़ वाली चाय मिस करते हैं।

कुल्हड़ वाली चाय का विकल्प
सुरेश प्रभु ने बजट पेश करते समय कहा कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अगर चाहें तो कुल्हड़ में चाय पीने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
सुरेश प्रभु ने ऐलान किया है कि आईआरसीटीसी के जरिए दी जाने वाली ई-कैटरिंग सर्विस को देश के 408 ए1 और ए क्लास स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा।
महिलाओं के लिए क्या है इस बजट में खास
यानी अब यात्रियों को देश के और ज्यादा स्टेशनों पर ई-कैटरिंग की सुविधा मिल सकेगी।
कैटेगरीज में बंटेगा आईआरसीटीसी
सुरेश प्रभु ने कहा आईआरसीटीसी को खाने की तैयारियों और उसके वितरण के लिए श्रेणियों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रेनों में कैटरिंग सर्विस को हर समय मुहैया कराने के विकल्प की संभावनाओं पर विचार करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों के लिए स्थानीय व्यंजनों को मुहैया कराने की सुविधाओं की भी शुरुआत की जाएगी।
100 स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का एेलान
किचन होंगे मॉर्डन
सुरेश प्रभु के मुताबिक आईआरसीटीसी की ओर से संचालित हो रहे 10 और किचन को और आधुनिक किया जाएगा और उन्हें बेहतर संसाधनों से लैस किया जाएगा। इसका मकसद लोगों को ताजा और साफ खाना मुहैया कराना है।
उन्होंने यह भी बताया कि स्टेशनों पर एक स्टॉल की जगह आईआरसीटीसी के कई और स्टॉल्स को ऑपरेट किया जाएगा।
इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और किसी तरह की अपंगता के शिकार लोगों के लिए केटरिंग यूनिट्स में आरक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications