#RailBudget: हमसफर-तेजस-उदय से सफर होगा सुहाना
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आज संसद में साल 2016 का रेल बजट पेश किया, बजट पेश करते हुए उन्होंने नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
- रेलमंत्री ने नई ट्रेनों का ऐलान किया है जिनके नाम है हमसफर, तेजस, अंत्योदयऔर उदय ।
- हमसफर में सिर्फ एसी थ्री कोच होंगे।
- हमसफर मिडिल क्लास की ट्रेन होगी।
- तेजस 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
- उदय ट्रेन डबल डेकर एसी होगी, जो सिर्फ रात में चलेगी।
- आम लोगों के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस। अंत्योदय एक्सप्रेस में सिर्फ अनारक्षित कोच होेंगे।
- जबकि तेजस ट्रेन भारत में ट्रेनों के फ्यूचर को परिभाषित करेगी। इसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications