रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन

नई दिल्‍ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का आज सुबह देहांत हो गया। इस बात की जानकारी खुद पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी है। ट्विटर पर पीयूष गोयल ने लिखा- 'अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः। '

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन

इस सूचना के बाद तमाम राजनीकित हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। आपको बता दें कि चंद्रकांता गोयल भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता थीं। वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, 'प्रिय पीयूष गोयल जी, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है। मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ॐ शांति!'

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। पीयूष गोयल जी, माताजी का आशीर्वाद और स्नेह आप और हम सभी लोगों पर सदैव बना रहेगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+