रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की भारत की पहली बुलेट ट्रेन स्टेशन की झलक, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
India's First Bullet Train Station: अहमदाबाद में साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में भारत का पहला बुलेट ट्रेन रेलवे स्टेशन बनाया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को इस रेलवे स्टेशन का वीडियो साझा किया है।
रेल मंत्री द्वारा शेयर किया गए इस वीडियो में सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक वास्तुकला की झलक दिखती है। भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसे यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनल! साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, अहमदाबाद।"
वीडियो में दिख रहे अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन की दीवारों पर महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च को दर्शाते हुए बड़े चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। 43 सेकंड के इस वीडियो में अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रेलवे स्टेशन के हर एक सुविधा और सुंदरता की झलक दिखाई गयी है।
जानिए भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में कुछ खास बातें:
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर परियोजना अभी निर्माणाधीन है। हालांकि, परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा किया जा चुका है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है।
निगम के अनुसार, इन पुलों में गुजरात से बहने वाली छह नदियों पर बने पुल शामिल हैं। नदियों में वलसाड में पार और औरंगा, नवसारी जिले में पूर्णा, मिंधोला, अंबिका और वेंगानिया नदियां शामिल हैं।
परियोजना के पूरा होने के साथ, मुंबई और अहमदाबाद 508 किमी डबल-लाइन ट्रैक से जुड़ जाएंगे, जिससे दोनों शहर की दूरी केवल 2.07 घंटों में पूरी की जा सकेगी।
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना लगभग 1,08,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। सरकार द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, परियोजना लागत का 81 प्रतिशत 0.1 प्रतिशत ब्याज दर पर जापानी ऋण द्वारा वित्त पोषित है।
इस परियोजना को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में अपने तत्कालीन जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ लॉन्च किया था।
यह देखें: Indian Railway: आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications