पीयूष गोयल का ऐलान, रेलवे में आ सकती हैं 10 लाख नौकरियां
नयी दिल्ली। बेरोजगारी को लेकर मचे घमासान के बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे के पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े सभी क्षेत्र में कामकाज से एक साल के भीतर ही 10 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हो सकता है। पीयूष गोयल ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) के भारत आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि रीयल एस्टेट संपत्तियों के मौद्रिकरण और मौजूदा निवेश योजनाओं को रफ्तार देने से रेलवे औ इसके आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र में रोजगार के काफी अवसर पैदा होंगे। गोयल ने कहा कि 'मेरा खुद को मानना है कि बेशक ये रेलवे में सीधी नौकरियां नहीं होंगी लेकिन लोगों को जोड़कर और पारिस्थितकी तंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर एक साल में कम से कम 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं।'
उन्होंने कहा, 'सरकार रेलवे ट्रैक और सुरक्षा रखरखाव कार्यक्रम पर आक्रामक तरीके से आगे बढ़ रही है। इनसे अकेले 2 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। गोयल ने कहा कि यदि मैं पाइपलाइन के निवेश को देखूं और उसे क्रियाशील करूं तो इससे मौजूदा परियोजनाओं में 2-2.5 लाख रोजगार पैदा किए जा सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications