अकूत संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस के ये मंत्री, जानिए डीके शिवकुमार के बारे में...
आयकर विभाग की टीम ने बताया कि इस कार्रवाई में डीके शिवकुमार के पास से करीब 11.43 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
नई दिल्ली। कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है आयकर विभाग के वो छापे जो कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक उनके अलग-अलग करीब 60 ठिकानों पर पड़े हैं। इस छापेमारी की गूंज संसद में भी देखने को मिली। कांग्रेस ने कार्रवाई को सियासी साजिश करार दिया है।
डीके शिवकुमार की कितनी है सम्पत्ति, जानिए
दूसरी ओर आयकर विभाग की टीम ने बताया कि इस कार्रवाई में डीके शिवकुमार के पास से करीब 11.43 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। आयकर टीम के सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार पर ये कार्रवाई टैक्स चोरी और रिलय एस्टेट और गहनों में निवेश की जांच को लेकर की गई है। चलिए आपको बताते हैं आखिर डीके शिवकुमार के पास कितनी संपत्ति है?

डीके शिवकुमार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे
- कर्नाटक सरकार में ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डीके शिवकुमार पर सिंगापुर के जरिए फंड को ठिकाने लगाने के आरोप हैं। शेल फर्मों और ऐसे ही दूसरे मामलों में भी उनके कथित संबंध की जांच की जा रही है।
- आयकर विभाग ने बताया है कि छापेमारी में डीके शिवकुमार ने 11.43 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। दिल्ली में हुई छापेमारी में 8.43 करोड़ रुपये और बेंगलुरू और मैसूर में छापेमारी के दौरान 2.15 करोड़ और 60 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
Recommended Video


बेंगलुरू से लेकर दिल्ली तक आईटी की छापेमारी
- इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग ठिकानों से कुछ जरूरी कागजात भी बरामद हुए हैं। छापेमारी की कार्रवाई आरआर नगर के एक स्कूल में, केपीटीसीएल ऑफिस और उनके आवास पर की गई। आयकर विभाग मिली करेंसी की जांच में जुटी हुई है।
- डीके शिवकुमार की गिनती देश के अमीर नेताओं में की जाती है। विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 250 करोड़ रुपये घोषित की थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स 2016 के सर्वे में उनके पास कुल 251 करोड़ की संपत्ति बताई गई थी।

250 करोड़ के मालिक हैं कर्नाटक के ये मंत्री
- डीके शिवकुमार के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई इसलिए भी चर्चा में आई क्योंकि ये छापेमारी उनके उस रिसॉर्ट में भी हुई जहां से गुजरात के आए कांग्रेसी विधायक ठहरे थे। कांग्रेस ने इसीलिए इस मुद्दे को साजिश करार दिया। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुजरात के अपने विधायकों को कर्नाटक में स्थित रिसॉर्ट में ठहराया है।

एचडी देवगौड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं शिवकुमार
- डीके शिवकुमार ने अपना पहला चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के खिलाफ लड़ा था। हालांकि चुनाव में उनको शिकस्त मिली थी। बावजूद इसके उनकी अलग पहचान जरूर बनी।
- बताया जा रहा है कि शिवकुमार किसान परिवार से थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा से जीते। वो 6 बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री हैं, उन्हें सीएम उम्मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications