मतदान से एक दिन पहले राहुल गांधी का मध्य प्रदेश की जनता के नाम पत्र, की ये अपील

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्र लिखकर पार्टी द्वारा राज्य के लोगों से किए गए वादे को पूरा करने का आश्वासन दिया। पार्टी द्वारा किए गए वादों को दोहराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता से किए गए सभी वादों को लेकर प्रतिबद्ध है और सरकार बनने के साथ ही इन पर अमल शुरू कर देगी।

'10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की गारंटी ली'

'10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की गारंटी ली'

राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की गारंटी ली है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के जरिए ही राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाई जा सकती है। ये पत्र सूबे के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं को संबोधित करते हुए लिखा गया है। उन्होंने लिखा है कि मध्य प्रदेश केवल एक राज्य का नाम नहीं है बल्कि किसानों की दृढ़ इच्छाशक्ति, बेटियों का विश्वास और युवाओं की उम्मीदों के साथ गरीबों की जीत है।

'15 सालों में राज्य की छवि खराब हुई'

'15 सालों में राज्य की छवि खराब हुई'

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए पत्र में लिखा है कि पिछले 15 सालों में राज्य की छवि खराब हुई है और जिन किसानों ने फसलों की सही कीमत मांगी, बदले में उन्हें पुलिस की गोलियां मिलीं। राहुल गांधी ने व्यापमं, रेत माफिया, ई-टेंडर घोटाला, बुंदेलखंड पैकैज घोटाला और महिलाओं के यौन शोषण का जिक्र करते हुए कहा कि इस कारण राज्य की छवि बहुत खराब हुई है।

'कांग्रेस एक अच्छी सरकार और शासन देगी'

'कांग्रेस एक अच्छी सरकार और शासन देगी'

पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है कि कांग्रेस के प्रयासों से देश की राजनीति का रुख किसान केंद्रित हुआ है। उन्होंने कहा है कि उद्योगपतियों के इशारे पर एनडीए सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आ रही थी। राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से कहा कि कांग्रेस एक अच्छी सरकार और शासन देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+