राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को करेंगे शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं हमेशा से ऐसा ही चाहती थी...'

राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को करेंगे शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं हमेशा से ऐसा ही चाहती थी...'

मुंबई, 06 जुलाई: बिग बॉस फेम और सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार 16 जुलाई को शादी करने वाले हैं। इस बात की अधिकारिक जानकारी राहुल और दिशा ने दी है। दो हफ्ते पहले राहुल वैद्य ने इशारा किया था कि वह दिशा परमार से जल्दी शादी करने वाले हैं। राहुल और दिशा ने कहा है कि उनकी शादी बहुत ही एक प्राइवेट फंक्शन की तरह होगी। जिसमें परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा है कि शादी में कुछ स्पेशल गेस्ट ही बुलाया गया है। राहुल वैद्य और दिशा परमार काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। राहुल ने बिग बॉस में दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था।

राहुल और दिशा बोले- 'हम ऐसी ही शादी चाहते थे...'

राहुल और दिशा बोले- 'हम ऐसी ही शादी चाहते थे...'

ई-टाइम्स से बात करते हुए राहुल वैद्य ने कहा, ''दिशा और मैं हमेशा एक करीबी शादी के पक्ष में रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे परिवार वाले और बड़े लोग हमारी जिंदगी के इस बड़े दिन में शामिल हों और हमें अपना आशीर्वाद दें। शादी वैदिक रीति से होगी और हम समारोह में गुरबानी शबद भी गाएंगे।''

दिशा परमार बोलीं- 'मैं हमेशा से एक ऐसी ही शादी चाहते थे...'

दिशा परमार बोलीं- 'मैं हमेशा से एक ऐसी ही शादी चाहते थे...'

दिशा परमार ने कहा है, ''मेरे लिए एक अच्छी और आदर्श शादी का मतलब यही है कि यह बेहद निजी मामला है। शादी दो लोगों और उनके परिवार वालों का मिलन होता है। शादी में सबसे ज्यादा जरूरी प्रियजनों की मौजूदगी है। मैंने हमेशा से एक सिंपल और साधारण शादी समारोह की ही इच्छा की थी। इसलिए मुझे इस बात की खुशी है कि हम वैसा ही कर रहे हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।''

राहुल वैद्य ने बिग बॉस में किया था दिशा को प्रपोज

राहुल वैद्य ने बिग बॉस में किया था दिशा को प्रपोज

राहुल वैद्य ने 'बिग बॉस 15' के घर में ही दिशा परमार को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज किया था। राहुल ने अपनी टी-शर्ट पर दिशा का नाम लिखकर उसे शादी के प्रपोज किया था। दिशा 'बिग बॉस 15' में राहुल से मिलने आई थी, राहुल ने उस वक्त भी दिशा को प्रपोज किया था और दिशा ने शादी के लिए हामी भरी थी। तब से राहुल और दिशा की शादी का इंतजार उनके फैंस कर रहे हैं।

2018 में इंस्टाग्राम से हुई थी दिशा-राहुल के प्यार की शुरुआत

2018 में इंस्टाग्राम से हुई थी दिशा-राहुल के प्यार की शुरुआत

राहुल और दिशा एक दूसरे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिले थे। दोनों की प्यार की शुरुआत 2018 में इंस्‍टाग्राम पर बातचीत से हुई थी। दोनों ने 2018 के मीड में एक एक-दूसरे के साथ चैट करना शुरू किया और जल्द ही दोस्त बन गए। उसी साल राहुल और दिशा ने अपना पहला गाना शूट किया था। दिशा परमार टीवी ऐक्‍ट्रेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+