राहुल महाजन की तीसरी बीवी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, शादी से पहले बनी थीं हिंदू
नई दिल्ली, 13 मई। एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन की तीसरी पत्नी नतालिया इलिना चर्चा में हैं। वजह है इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें, जो उन्होंने खुद ही शेयर की हैं। Viral तस्वीरों में नतानिया काफी ग्लैमरस दिख रही हैं, खास बात ये हैं कि नतानिया इंडियन आउटफिट में भी काफी सुंदर नजर आ रही हैं। तस्वीरें वायरल होने पर एक बार फिर से उनकी और राहुल की मैरिज लाइफ चर्चा में आ गई हैं।
Recommended Video

राहुल महाजन की तीसरी पत्नी हैं नतानिया
आपको बता दें कि नतानिया, राहुल महाजन की तीसरी पत्नी हैं। राहुल ने रूसी मॉडल नतानिया से साल 2018 में शादी की थी। नतानिया और राहुल की शादी इसलिए भी हमेशा चर्चा का विषय रहती है क्योंकि उम्र में नतानिया, राहुल से 18 साल छोटी हैं। शादी के वक्त राहुल की उम्र 43 साल और नतालिया की 25 साल थी। मालूम हो कि नतानिया मूल रूप से कजाकिस्तान की रहने वाली हैं।

राहुल-नतानिया की उम्र में है 18 साल का फासला
जिस वक्त ये शादी हुई थी, उस वक्त काफी लोगों ने यही कहा था कि 'इस शादी की भी उम्र लंबी नहीं है क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है।' हालांकि राहुल-नतानिया दोनों साथ में काफी खुश हैं और एक-दूसरे के प्रति काफी समर्पित नजर आते हैं।
नोट:सारी तस्वीरें नतालिया इलिना के इंस्ट्राग्राम अकाउंट से ली गई हैं।

'शादी से पहले नतालिया ने हिंदू धर्म अपना लिया था'
हाल ही में राहुल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'शादी से पहले नतालिया ने हिंदू धर्म अपना लिया था। मैं अक्सर उससे धर्म के बारे में चर्चा करता रहता हूं। उसे शिव-पार्वती के बारे में बताता रहता हूं, वो मेरी बातों को बहुत ही ध्यान से सुनती हैं। वो पूरी तरह से मेरे रंग में रंग चुकी है, हम साथ में काफी खुश हैं।'

विवादों में रही है राहुल महाजन की लाइफ
मालूम हो कि शादी को लेकर राहुल महाजन का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। उनकी दो शादियां पहले टूट चुकी हैं। उनकी पहली शादी श्वेता सिंह से और दूसरी शादी डिंपी गांगुली से हुई थी। दोनों ने ही अलग होने का कारण घरेलू हिंसा बताया था।
राहुल महाजन हो चुके हैं अरेस्ट
आपको बता दें कि राहुल महाजन दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं। नेता की मौत के बाद से ही राहुल महाजन हमेशा विवादों में रहे। शराब और ड्रग्स के सेवन के चलते उनके परिवार वाले भी उनके खिलाफ हो गए थे। वो नशीली दवा रखने के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

राहुल पर लगा घरेलू हिंसा का आरोप
राहुल की पहली शादी उनकी बचपन की दोस्त श्वेता सिंह से अगस्त 2006 में हुई थी। श्वेता और राहुल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही श्वेता सिंह ने राहुल पर मारपीट का आरोप लगाया था और इसके बाद दोनों अलग हो गए।

मालाबार स्थित मंदिर में की शादी
साल 2010 में रिएलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में राहुल महाजन ने डिंपी सिंह से शादी की थी लेकिन शादी के 5 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए, डिंपी सिंह ने राहुल पर मारपीट का आरोप लगाया था और साल 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद 2018 में राहुल ने नतालिया से ब्याह रचाया । ये शादी बहुत सिंपल ढंग से परिवारवालों के बीच मालाबार स्थित मंदिर में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications