राहुल महाजन का कुक निकला कोरोना पॉजिटिव, Twitter पर लिखा-ऐसे मेरे संस्कार नहीं
मुंबई। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन के बावजूद इसका कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। 3 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35 पहुंच गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के बाद दिल्ली देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां 10 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक कोरोना वायरस 36824 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 56316 हैं।
Recommended Video

राहुल महाजन का कुक निकला कोरोना पॉजिटिव
इसी बीच खबर है कि बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन का कुक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इसके चलते राहुल अपनी पत्नी नताल्या इलियाना के साथ मुंबई के अपने घर में क्वारनटीन हो गए हैं, उन्होंने Twitter पर खुद इस बात की पुष्टि की है, उन्होंने कहा कि हां, मेरे कुक को कोरोना हुआ है, उसमें कोरोना के कुछ लक्षण दिखे तो मैंने तुरंत उसका कोरोना टेस्ट कराया और वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
'अपनों का साथ छोड़ दूं ऐसे मेरे संस्कार नहीं '
उन्होंने Tweet किया कि आप सभी के संदेश और फोन कॉल के लिए धन्यवाद, मैं बिल्कुल ठीक हू्ं और घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हूं, मेरा कुक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, मैं लगातार उसके सम्पर्क में हूं वह भी ठीक है, मुश्किल वक्त में अपनों का साथ छोड़ दूं ऐसे मेरे संस्कार नहीं हैं।

'डरने से कोई फायदा नहीं है और सकारात्मक रहिए'
इसके बाद राहुल महाजन ने एक न्यूज चैनल से भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि जब हमें ये पता चला तो हम अंदर से काफी डर गए थे लेकिन बाद में हमने खुद को समझाया और कहा कि अब जो होना था हो गया, ये वक्त सकारात्मक रहते हुए चीजों के सामना करने का है, मेरा और मेरी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट हुआ है, हमारी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन हमें 14 दिन के लिए क्वारनटीन किया गया है, बीएमएसी ने हमारे हाथ पर होम क्वारनटीन की मुहर लगाई है और हमारे घर के बाहर बोर्ड भी लगा है, फिलहाल हम लोग घर पर हैं, मैं भी लोगों से कहूंगा कि डरने से कोई फायदा नहीं है और सकारात्मक रहिए और चीजों का सामना कीजिए।

राहुल महाजन दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं..
बता दें कि राहुल महाजन दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे हैं, पिता की मृत्यु के बाद से ही राहुल विवादों में बने रहे हैं। शराब और ड्रग्स के सेवन के बाद राहुल महाजन की तबीयत खराब हो गई थी इसके बाद नशीली दवा रखने और उसके सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें दो लाख रुपए के मुचलके पर बेल मिल गई थी।
राहुल महाजन ने की तीन शादियां
उन्होंने तीन शादियां की है, पहली पत्नी उनके बचपन की दोस्त श्वेता सिंह थीं। दोनों की शादी अगस्त 2006 में हुई थी। श्वेता और राहुल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही श्वेता सिंह ने राहुल पर मारपीट और हिंसा करने का आरोप लगाया था, इसके बाद दोनों अलग हो गए, इसके बाद राहुल ने साल 2010 में डिंपी गांगुली से एक रियलिटी शो में रियल शादी की थी लेकिन ये शादी भी टिकी नहीं और चार महीने बाद ही डिंपी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और अलग हो गए, साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था, इसके बाद साल 2018 में राहुल महाजन ने अपने से 18 साल छोटी मॉडल कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या लीना से तीसरी शादी की और अभी दोनों साथ है।
-
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications