Rafale Row: निर्मला सीतारमण का बड़ा हमला बोलीं, राहुल का पूरा खानदान चोर है
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से पीएम मोदी पर राफेल डील को लेकर निशाना साधा और कहा कि देश का चौकीदार चोर है। उसके बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। रक्षामंत्री ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल करने को लेकर उनपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल का पूरा खानदान चोर है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के बाद अपना विवेक खो चुकी है।

ट्वीट कर साधा निशाना
निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने शहरी आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राहुल पर निशाना साधा। इस ट्वीट में लिखा गया है कि 1948 में जब नेहरू पीएम थे तो जीप घोटाला हुआ, इंदिरा गांधी के समय चुनाव घोटाला, राजीव गांधी के समय बोफोर्स घोटाला और यूपीए की सरकार के समय घोटालों की झड़ी लग गई थी। गांधी परिवार हमेशा से ही अपने परिवार के विकास पर ध्यान देता है।

कई नेताओं ने बोला हमला
इस बीच भाजपा के तमाम नेताओं ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि सच राहुल गांधी के पक्ष में नहीं है, उनसे मर्यादा की उम्मीद करना बहुत ज्यादा है। उनकी योग्यता सिर्फ उनका सरनेम गांधी है, उनका पूरा परिवार घोटाले में शामिल रहा है, लेकिन वह देश के सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री पर राफेल डील को लेकर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पीयूष गोयल ने कहा कि जमानत पर बाहर राहुल गांधी और उनका परिवार बाहर है और वह देश में भ्रस्टाचार का मुख्य स्रोत रहे हैं। आज ये लोग राफे डील को लेकर पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने आजादी के बाद देश को सबसे बेहतर और ईमानदार प्रशासन दिया है।

पीएम मोदी सबसे ईमानदार
जयंत सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं और उनका परिवार देश के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार है। कई कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार का संगीन आरोप झेल रहे हैं। ये लोग आज देश के पीएम पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने देश को ईमानदार सरकार दी है। आपको बता दें कि राहुल गाधी ने कहा था कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को राफेल डील में चोर कहा है। उन्होंने इस मामले की जेपीसी से जांच की भी मांग की है।
इसे भी पढ़ें- Live: पीएम मोदी आज रांची में करेंगे आयुष्मान भारत की शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications